Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
तंदूरी पनीर टिक्का पिज्जा
Veg
oi-Staff
गैस या तंदूर पर पिज्जा बनते हुए शायद आपने कभी नहीं सोंचा होगा। पर ऐसा मुमकिन है क्योंकि हम आप को बिना ओवन के ही गैस तंदूर पर पिज्जा बनाना सिखाएंगे। यह पनीर टिकका पिज्जा काफी टेस्टी होता है जिसे बच्चे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपके बच्चे पिज्जा खाएंगे तो पिज्जा बनाते वक्त मसाले थोड़ा कम ही डालें। अगर आप चाहें तो पिज्जा को कुकर में भी बनाया जा सकता है। यह इटैलियन और इडियन डिश पनीर पसंद करने वालों को जरुर पसंद आएगी। तो चलिये जानते हैं तंदूरी पनीर टिक्का को बनाने की रेसिपी।
कितने- 3-4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 2 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पिज्जा बेस ब्रेड -3
पनीर टिक्का बनाने के लिये सामग्री-
- 125-150 ग्राम पनीर, क्यूब
- 4 चम्मच गाढी दही
- 1 मध्यम लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च
- 1 मध्यम टमाटर
- 3-4 लहसुन + ½ अदरक- पेस्ट
- ½ चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ¼ हल्दी पावडर
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ से ½ चम्मच नींबू रस
- ½ चम्मच चाट मसाला
- सेंधा नमक + काला नमक या साधारण नमक
पिज्जा सॉस के लिये
- 2 मध्यम टमाटर, प्यूरी जिसमें से 1 कप टमैटो प्यूरी निकलेगी
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच कटी ताजी पुदीने की पत्ती
- ½ से 1 चम्मच सूखी ओरीगेनो
- 2 चम्मच जैतून तेल
- ½ चम्मच नमक और काली मिर्च
टॉपिंग के लिये-
- मौजरिल्ला चीज, घिसी हुई- जरुरत के अनुसार
- 7 -8 ब्लैक ऑलिव्स, स्लाइस
पिज्जा बननाने की विधि-
- पनीर टिक्का बनाने के लिये सबसे पहले दही को एक कटोरे में अच्छी तरह से फेट लें।
- फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, ½ नमक, नींबू का रस डाल मिक्स करें।
- अब इसमें वे सारी सामग्रियां मिक्स करें जो पनीर टिक्का की सामग्री के नीचे दी हुई हैं।
- पनीर को क्यूब में काटिये।
- प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को चौकोर आकार में काटें।
- पनीर को सभी सब्जियों को दही के कटोरे में डाल कर अच्छी तरह से लपेटें।
- फिर इसे ढंक कर 1 घंटे के लिये रख दें।
पिज्जा सॉस बनाने की विधि-
- टमाटर काटें और उन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर के प्यूरी तैयार करें।
- एक छोटे पैन में जैतून तेल गरम करें, उसमें कटी लहसुन डाल कर 1 मिनट तक चलाएं।
- अब इसमें टमैटो प्यूरी डाल कर 4 मिनट चलाएं। जब टमाटर पक जाए तब इसमें पुदीना, सूखी ओरीगेनो और मिर्च डालें।
- आंच धीमी कर के 3 मिनट तक पकाएं।
- यह अब तैयार है, इसे किनारे रखें।
पिज्जा बनाने की विधि-
- पिज्जा का बेस लें, उस पर जैतून का तेल ब्रश की सहायता से लगाएं।
- फिर उस पर टमैटो पिज्जा सॉस लगाएं।
- उसके बाद उस पर मैरीनेट किया हुआ पनीर क्यूब, शिमला मिर्च, प्याज और कटे टमाटर रखें।
- फिर ऑलिव्स के कटे स्लाइस रखें।
- फिर घिसी हुई मौजरिल्ला चीज़ फैलाएं।
- तवे पर 2 चम्मच तेल डालें, उस पर पिज्जा रखें।
- अब तवे को तंदूर में रखें और 10 मिनट के लिये पकाएं।
- आपका पिज्जा तैयार है, इसे सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Tandoori Paneer Tikka Pizza Recipe
Story first published: Monday, January 26, 2015, 17:50 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2015



Click it and Unblock the Notifications
