Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार मसाला दाल रेसिपी
Veg
oi-Staff
क्या आप वही प्लेन सी बोरिंग दाल खा-खा कर बोर हो चुके हैं? तो आज कुछ नया ट्राई कीजिये और घर पर आसानी से बनाइये मसाला दाल। मसाला दाल थोड़ी स्पाइसी होती है जिसका टेस्ट काफी स्वादिष्ट लगता है। अगर आपको यह दाल बनानी नहीं आती है तो, चिंता ना करें क्योंकि हम इसकी बहुत ही आसान सी रेसिपी ले कर आए हैं।
मसाला दाल में तीन प्रकार की दालों का प्रयोग किया जाता है, जो कि अलग-अलग फ्लेवर की होती हैं। साथ ही जब इसमें मसाले मिलाए जाते हैं तो, यह और भी लाजवाब बन जाती है। तो चलिये जानते हैं मसाला दाल रेसिपी को बनाने की एक दम सरल विधि। मिक्स दाल तड़का

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- मूंग दाल- 1 कप
- चना दाल- 1 कप ( 1 घंटा पानी में भिगोई हुई )
- मसूर दाल- 1/2 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- जीारा पाउडर- 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 1
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 3 कप
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- सभी दालो को साफ पानी में धो लें।
- फिर दाल को नमक और पानी डाल कर कुकर में 4 सीटी आने तक पकाएं।
- एक पैन में तेल गरम करें, तेल गरम होने पर उसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और कुंटी हुई धनिया के दाने डालें।
- थोड़ी देर के बाद उसमें कटी प्याज डाल कर 4 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- 2 मिनट के बाद कटे टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- आंच को मध्यम ही रखें। फिर इसमें पकी हुई दाल और नमक डालें और मिक्स करें।
- इसे अच्छी प्रकार से उबालें और फिर आंच बंद कर दें।
- आपकी दाल तैयार है, इसमें हरी धनिया डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
