Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गर्मियों में बनाना ना भूलें कच्ची केरी की सब्जी
Veg
oi-Staff
जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, आज हम आपको कच्चे आम की सब्जी बनाना सिखाएंगे। अगर आपके घर के आस पास कच्चे आम आना शुरु हो चुके हैं तो, उनका फायदा उठाइये और चटपटी आम की सब्जी बना डालिये।
बचपन में तो हमने ढेर सारे कच्चे आमों को नमक के साथ खाया है, तो अब भला हम इसे कैसे भूल सकते हैं। आप इस कच्चे आम की सब्जी को चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
वैसे हम आपको बता दें कि यह एक साउथ इंडियन डिश है, जो यहां काफी मशहूर है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री-
- कच्चा आम- 1 कप चॉप किया हुआ
- गुड- 1/2 कप
- लाल मिर्च- 5-6
- राई- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ती- 8-10
- घिसा नारियल- 1/2 कप
- हरी धनिया- 4-5
- नमक - स्वादअनुसार
विधि -
- एक कटोरा लें, उसमें पानी भर दें। उसके बाद उसमें कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े डालें।
- फिर इसे तब तक उबालें जब तक कि आम गल ना जाए।
- उसके बाद दूसरा कटोरा लें, उसमें थोड़ा पानी डाल कर उसके साथ गुड मिक्स कर दें।
- इसे पेस्ट बनाना है इसलिये इसमें गुड को मसल कर डालें।
- फिर इस पानी को छान कर एक किनारे रख दें।
- एक बार जब आम गल जाएं, तब उसमें से बाकी का बचा हुआ पानी छान दें और आम के पीस को मिक्सी जार में डाल दें।
- फिर उसी के साथ मिक्सी में फ्राई की लाल मिर्च और घिसा नारियल डाल कर पीस कर महीन पेस्ट बनाएं।
- अब एक पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें। गरम होने पर उसमें राई और कडी पत्ती डालें।
- फिर गुड वाला पानी डाल कर इसे उबालें।
- इसके बाद इसमें आम का पेस्ट डाल कर सौते करें।
- फिर 1 कप पानी डालें और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- ऊपर से कटी हुई हरी धनिया छिड़के।
- इसे राइस या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications