Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बचे हुए चावल से बनाइये तवा पुलाव
Veg
oi-Staff
तवा पुलाव एक बहुत ही सिंपल सी रेसिपी है और झट से तैयार हो जाती है। आप तवा राइस को टिफिन में अपने बच्चे को स्कूल के लिये या फिर आप खुद ऑफिस ले जा कर खा सकती हैं। तवा राइस को बनाने के लिये चावल को पहले से ही पका लिया जाता है। अगर घर पर रात का चावल बचा रह ग या हो तो उसे इस्तमाल किया जा सकता है। यकीन मानिये रात का चावल दुपहर को टेस्ट में ज्यादा अच्छा लगता है। तो चलिये बनाते हैं कुछ स्पेशल और टेस्टी रेसिपी, तवा राइस।

सामग्री-
- पका हुआ चावल- 3 कप
- प्याज- 1
- टमैटो पेस्ट- 1 चम्मच
- सब्जियां- 1 कप (गाजर, हरी बींस, हरी मटर)
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 इंच
- लहसुन- 3
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- रेड चिली पाउडर- 1 चम्मच
- पाव भाजी मसाला- 1/2 चम्मच
- नमक- 1/2 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- कडी पत्ते- 5
- धनिया पत्ती- 3 गुच्छे
सामग्री- 2
- सूखी लाल मिर्च- 2
- राई- 1/4 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
विधि-
- एक बडे़ पैन में बटर गरम करें, उसमें राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च और पाव गरम मसाला डालें। फिर कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर कुछ मिनट चलाएं।
- फिर कटे टमाटर का पेस्ट डालें और मिक्स करें।
- इसे कुछ देर पकने के बाद उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला और नमक डालें।
- अब चावल, धनिया और कडी पत्ते मिलाएं और आंच को धीमा कर दें।
- जब चावल अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब उसमें नींबू काट कर छिड़के और थेाड़ी सी धनिया डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Tawa Pulao Recipe
Story first published: Sunday, October 27, 2013, 12:00 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2013



Click it and Unblock the Notifications
