Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
टमाटर और खीरे का रायता
Veg
oi-Staff
खाने के साथ अगर रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। रायता कई प्रकार का बनता है। कई लोग लौकी का रायता बनाते हैं तो कई लोग मिक्स वेजिटेबल का रायता बनाते हैं। रायता हर किसी को पसंद होता है और यह टेस्टी भी होता है। रायते का स्वाद तब आता है जब आप इसे पराठे के साथ खाएं। वैसे तो आप अपनी जरुरत के हिसाब से दही में कई सब्जियां मिला सकती हैं लेकिन आज हम आपको टमाटर और खीरे का रायता बनाना सिखाएंगे।
इसे भोजन के साथ साइड-डिश की तरह या सिर्फ रोटी के साथ भी खाया जा सकता है। और हाँ, अगर इसे फ्रिज में ठंडा कर लिया जाए तो क्या कहने! आइये जानते हैं टमाटर और खीरे का रायता बनाने कि विधि-

बनाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 400 ग्राम खीरा
- 300 ग्राम टमाटर
- 2 कप दही
- 200 मिलीलीटर पानी
- 1 छोटी चम्मच ज़ीरा
- 1/4 छोटी चम्मच काला नमक
- 1/2 चम्मच भुनी राई
- स्वाद के अनुसार नमक
विधि-
- खीरों को अच्छे से धोएँ और फिर छील लें। खीरे को अच्छे से बारीक काट लें।
- टमाटर को धो कर बारीक टुकड़ों में काटें।
- दही में पानी मिलाकर ब्लेंडर से या मथनी से एक मिनट तक घोंटें। दही थोड़ा पतला होकर झाग छोडने लगेगा।
- कटा खीरा और टमाटर इस पतले दही में मिला दें और और काला नमक और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएँ।
- एक छोटी कढ़ाई या तवे पर जीरा भून लें। फिर उसे ठंडा कर के पीस लें और इस पाउडर को रायते में मिला लें।
- रायता तैयार हो जाने के बाद इस पर थोड़ी सी राई डालें।
- थोड़ा सा नमक मिलाएँ और लीजिये, आपका काम हो गया
Comments
English summary
Tomato And Cucumber Raita
Story first published: Monday, September 30, 2013, 12:51 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2013



Click it and Unblock the Notifications