Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
वेजिटेबल ग्रेवी मंचूरियन
Veg
oi-Staff
वेजिटेबल मंचूरियन काफी टेस्टी और पेट भरने वाला होता है। इसे आप कभी-कभी बना कर घर में लोगों को एक नया स्वाद दे सकती हैं। इसे बनाने के लिये मन चाही सब्जियां लीजिये और उसे बारीक काट कर उबाल दीजिये। फिर उसके बॉल्स बना कर फ्राई कर के ग्रेवी में लपेट दीजिये। वेजिटेबल मंचूरियन बनाना बहुत ही आसान है। वेजिटेबल मंचूरियन में प्रयोग किया गया सॉस काफी चटपता और तीखा होता है जिससे मंचूरियन का स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आता है। तो आइये देखते है कि कैसे बनाएं यह इंडो चाइनीज डिश यानी की वेजिटेबल ग्रेवी मंचूरियन बनाने की विधि! TASTY RECIPE: कैरेट मंचूरियन की विधि

सामग्री-
- सब्जियां- 2 कप (पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, बींस, गोभी, मटर आदि) बारीक पिसी हुई
- अजीनोमोटो- 1 चम्मच
- कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
- उबले आलू या चावल- 1/1कप
- अंडा- 1
- अदरक- 1/2 इंच पिसा
- लहसुन- 5 पिसा
- प्याज- 1 पिसा
- चिली सॉस- 1 चम्मच
- टमैटो सॉस- 2 चम्मच
- सोया सॉस- 3 चम्मच
- तिल तेल- 2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सभी सब्जियों को बारीक काट लीजिये और उबाल लीजिये। उसमें से पानी छान कर सब्जियों को किनारे रख दें।
- फिर उसमें उबले हुए आलू/चावल को मैश कर के कार्न फ्लोर, चुटकीभर अजीनोमोटा, मिर्च पाउडर, अंडा और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को भली प्रकार से मिक्स करें और उसके छोटे छोटे बॉल बना कर गरम तेल में तल लें।
- अगर आपको बॉल्स के फूटने का डर है तो, उसे कार्न फ्लोर या ब्रेड क्रंब में लपेट कर तलें।
- फ्राई की हुई बॉल्स को अलग रखें।
- अब पैन में तिल का तेल गरम करें, उसमें पिसी प्याज, अदरक और लहसुन डाल कर 2 मिनट तक चलाएं।
- फिर टमैटो सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस डाल कर चलाएं।
- फिर चुटकीभर अजीनोमोटा, मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें।
- ग्रेवी बनाने के लिये उसमें पानी या सब्जियों का उबला पानी डालें।
- ग्रेवी को उबालें और फिर उसमें मंचूरियन बाल्स डालें।
- इसे हरी प्याज के पत्तों से गार्निश कर के नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Vegetable Gravy Manchurian
Story first published: Tuesday, April 8, 2014, 12:37 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
