Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
बच्चों के लिये बनाएं टेस्टी वेजिटेबल खिचड़ी
Veg
oi-Staff
क्या आपके बच्चे को सब्जियां अच्छी लगती हैं? अगर उसे सब्जियां खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता तो आप उसे यह वेजिटेबल खिचडी बना कर खिला सकती हैं। रंग बिरंगी सब्जियां देख कर उनका दिल इसे जरुर खाने का करेगा। इस वेजिटेबल सब्जी में आप अपने बच्चे की मन पसंद सब्जी को डाल सकती हैं। वेजिटेबल खिचड़ी पूरी तरह से पौष्टिक है और खाने में भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है। आइये जानते हैं वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की विधि।
कितनेः 4
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 30 मिनट

सामग्रीः
- चावलः 1 कप
- मूंग दालः 1/2 कप
- उबला आलूः 2
- शिमला मिर्चः 1
- हरी मटरः 1/2 कप
- अदरकः 1
- घीः 2 चम्मच
- हींगः चुटकी भर
- जीराः 1/2 चम्मच
- जीराः 1/2 चम्मच
- काली मिर्चः 4
- लौंगः 4
- हल्दी पाउडरः 1/2 चम्मच
- नमक
- धनिया पत्तीः 1 चम्मच बंगाली स्टाइल में भुनी खिचड़ी
विधिः
- चावल और दाल को धो कर किनारे रख लें फिर कुकर में घी डाल कर गरम करें, फिर उसमें जीरा और हींग डालें।
- कुछ देर के बाद उसमें काली मिर्च, लौंग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालें।
- जब सूखे मसाले अच्छी प्रकार से भुन जाएं तब इसमें बाकी की कटी हुई सब्जियां डाल कर फ्राई करें।
- थोडी देर के बाद इसमें चावल और दाल डालें।
- अब पानी और नमक डाल कर चलाएं और कुकर को बंद कर के 2 सीटी लगाएं ।
- जब सीटी लग जाए तब कुकर की गैस बंद कर दें और फिर खिचडी को सर्व करें।
Comments
English summary
Vegetable Khichdi Recipe For Kids
Story first published: Wednesday, February 19, 2014, 12:42 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2014



Click it and Unblock the Notifications
