Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Same-Sex Marriage: सेम सेक्स मैरिज पर केंद्र सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में कहा-'ये सिर्फ 'एलीट कॉन्सेप्ट'
देश में पुरुष से पुरुष और महिला से महिला की शादी की मान्यता देने की बात जोर पकड़ रही हैं। ये मुद्दा काफी दिनों से गर्म हैं। सेम सेक्स मैरिज को भारत के कानून के तहत कानूनी मान्यता दी जाए या नहीं इस पर चर्चा चल रही है। अब 18 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच इस पर अपना फैसला सुनाएगी। सेंटर गवर्मेंट ने कहा कि कोर्ट में दी गईं याचिकाएं "सोशल एक्सेप्टेंस के उद्देश्य से अर्बन एलीट आइडियाज को दिखाती हैं।

केंद्र सरकार समलैंगिक विवाह के खिलाफ
केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के खिलाफ है। केंद्र सरकार का कहना है कि 'कोर्ट समलैंगिक शादी के अधिकार को मान्यता देकर कानून की एक पूरी शाखा को दोबारा से नहीं लिख सकती हैं क्योंकि 'एक न्यू सोशल ऑर्गनाइजेशन का बनना' न्यायिक निर्धारण के दायरे से बाहर है। केंद्र ने कोर्ट में कहा कि ज्यूडिशियल अवार्ड की मदद से गे मैरिज को कानूनी मान्यता नहीं दे सकते हैं। ये संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। शादी केवल पुरुष-महिला के बीच हो सकती है।

शादी सेम सेक्स में नहीं हो सकती है
केंद्र ने कहा कि सेम सेक्स मैरिज को मान्यता न दी जा सकती हैं। केंद्र ने कहा कि शादी केवल एक पुरुष और एक महिला के बीच हो सकती है।

18 अप्रैल 2023 को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधानिक पीठ 18 अप्रैल को समलैंगिक विवाह को लेकर इसे कानूनी रूप से वैध ठहराए जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है। बेंच में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत 4 जज और होंगे, जिनमें न्यायमूर्ति एसके कौल, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट,और न्यायमूर्ति हिमा कोहली हैं।

क्या पड़ेगा देश पर प्रभाव ?
इस मामले का फैसला देश पर गहरा प्रभाव डालने वाला है। 6 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि एलजीबीटीक्यू के वही मूल अधिकार हैं, जो किसी सामान्य नागरिकों के पास अधिकार है।



Click it and Unblock the Notifications
