Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
'शुभ मंगल सावधान’ सटीक अंदाज में किया पुरुषों के सेक्सुअल प्रॉब्लम पर खुलासा
आज हमारे समाज में सेक्स को लेकर अगर खुली में बात की जाए या तो लोगों की बत्तीसी बाहर निकल आती है या लोग बेशर्म कहकर चुप करवा देते है। लोग सेक्स सुनकर रोमांचित तो हो जाते है लेकिन सेक्स लाइफ से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करने से कतराते है। यह मामला सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं बल्कि पुरूष भी सेक्चुअल प्रॉबल्म के बारे में बात करने से शर्माते हैं।
जहां लोग सेक्स, रोमांस, किस, ऑर्गैज़्म, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर सब के बारे में खुलकर बात करने में जरा भी शर्माते नहीं हैं। लेकिन जब इरेक्टाइल डिसफंक्शन या मेल सेक्सुअल प्रॉब्लम के बारे में बात उठती है तो पुरुष वहीं चुप्पी साध लेते है। पुरुषों को ये बात समझनी होगी कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पुरुषों में एक आम बीमारी है। इसे मुंह नहीं छिपाना चाहिए इसके बारे में खुलकर बात करना चाहिए।
हाल ही में आई मूवी "शुभ मंगल सावधान" मूवी इसी विषय पर केंद्रित है "शुभ मंगल सावधान" मूवी में आयुष्मान खुराना (मुदित) और भूमि पेडणेकर (सुगन्धा) ने बड़ी ही आसानी से पुरूषों के इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसे सेक्चुअल प्रॉबल्म को सबके सामने लाया है। उनकी लव स्टोरी में यही समस्या विलेन है। मूवी में मुदित के किरदार की इस समस्या का खुलासा हो जाता है और इस कारण लड़की के घरवाले दोनों को अलग करने की नौबत ला देते हैं लेकिन उनका प्यार इस समस्या के सामने घुटने नहीं टेकता।

खुलकर बात करें
इस मूवी का एक ही लक्ष्य है कि ऐसे सेक्चुअल प्रॉबल्म को छुपाने से अच्छा है उसके बारे में खुलकर बात करें और ट्रीटमेंट के मदद से इलाज कराने की कोशिश करें। इस गंभीर समस्या को हंसते-हंसाते उन्होंने पेश किया है। इस फिल्म के ट्रेलर में समस्या के बारे में और लोगो के रिएक्शन के बारे में पता चलता है।

क्या होता है इरेक्टाइल डिसफंक्शन
संभोग के लिए लगातार पर्याप्त इरेक्शन न होने को इरेक्टल डिस्फंक्शन कहा जाता है, अगर यह एक या दो बार हो तो इतनी चिंताजनक बात नहीं है, लेकिन अगर यह रोज ही होने लगे तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।

तनाव का कारण
पुरुषों के लिये इरेक्टाइल डिसफंक्शन होना एक तनाव में डाल देने वाली स्थिति होती है। बेडरूम में घुसते ही अगर आप इस बात को सोच कर तनाव में आ जाते हैं कि क्या आज आप अपनी पार्टनर को खुशी दे पाएंगे तो समझिये कि जल्द ही आपको किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
