Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
छोटी उम्र में प्यार के चक्कर में पड़ गया है बच्चा, तो भूल से भी न करें ये काम

किशोरावस्था एक ऐसी स्टेज है जिसमें बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस उम्र में वो किसी की भी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की छोटी-छोटी चीजों पर बहुत ध्यान देते हैं। पढ़ाई, लिखाई, उनके दोस्त हर किसी के बारे में उनसे बात करते हैं। लेकिन भारतिय पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। उन्हे हर वक्त इस बात का डर रहता है कि कहीं उनके बच्चे गलत रास्ते पर न चल रहे हो। भारत में आज भी छोटी उम्र में अफेयर को अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं उनका बच्चा कम उम्र में प्यार के चक्कर में न पड़ जाए।
इंडियन पेरेंट्स के मन में इस तरह की बातें आने पर ही उन्हें गुस्सा आने लगता है। जिसके बाद वो अपने बच्चों को समझने की जगह उन पर अपना सारा गुस्सा निकाल देते हैं। पेरेंट्स के इस तरह के बर्ताव से बच्चे कई बार उनसे दूर हो जाते हैं। और अपने माता-पिता से अपने मन की बातें भी शेयर नहीं करते है। ऐसी स्थिति में ये बहुत जरुरी हो जाता है कि पेरेंट्स अपने बच्चों को समझें और उन्हें प्यार से इन चीजों के बारे में समझाएं। लेकिन इस स्थिति में बच्चों को कैसे हैंडल करना है कई पेरेंट्य को यहीं पता नहीं होता, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे की अगर आपका बच्चा कम उम्र में किसी के प्यार में पड़ जाएं तो इस स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है।

प्यार से बात करने की करें कोशिश
आपको कभी अपने बच्चे के अफेयर के बारे में पता चले तो उस पर गुस्सा ना करें। बल्कि कोशिश करें की बच्चे से प्यार से बात करें। अगर आप बच्चे पर गुस्सा करेंगे या उससे नाराज होंगे तो आपका रिश्ता आपके बच्चे के साथ बिगड़ सकता है। टीनेज एक ऐसी अवस्था होती है जिमें बच्चे सही गलत नहीं समझ पाते। ऐसे में ये बहुत जरुरी हो जाता है कि पेरेंट्स अपने गुस्से पर काबू करके बच्चे को प्यार से समझाएं।
बच्चों की भावनाओं की करें कद्र
टीनेज एक ऐसी उम्र होती है जिसमें बच्चों के दिमाग में हजारों सवाल घूमते रहते हैं। इस दौरान उनके दिल और दिमाग में अलग ही जंग चलती रहती है। ऐसे में जरुरी हो जाता है कि पेरेंट्स उनके इमोशन को समझें। जितना हो सकें अपने बच्चों के करीब रहने की कोशिश कीजिए। ताकि वो अपनी बातें आपसे शेयर करने से न डरें। ताकि उनके अच्छे बुरे की बात आप उन्हें आराम से समझा सकें।

बच्चे पर न लगाएं पाबंदी
कम उम्र में अपने बच्चे की अफेयर की बात सामने आने पर उन पर पाबंदी न लगाए। ऐसा करने से आप उनसे दूर हो जाएंगे। इस उम्र में आप बच्चों को इतनी छुट दे की वो अपने लड़के या लड़की किसी भी दोस्त को अपने घर बुला सकें। जितना हो सकें अपने बच्चों से फ्रेंडली होकर बात करने की कोशिश करें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
