Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन तरीको से किसी भी लड़के को बना सकती हैं अपना दीवाना
शायद ही ऐसी कोई महिला या लड़की होगी जो किसी रिलेशनशिप में न रहना चाहे। वो भी तब, जब लड़के उनपर फिदा हों। किसी भी लड़को को अपना दीवाना बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस इसके लिए आपको थोड़े समय और धैर्य की जरूरत होगी।
जब मैं पहली बार अपने पति से मिली थी तो मैंने जो किया, उससे वह मुझ पर फिदा हो गए। हालांकि मैंने जो किया वह बेहद स्वभाविक ही था। आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रही हूं जिससे आप लड़कों को दीवाना बना देंगे।
इन तरीको से किसी भी लड़के को बना सकती हैं अपना दीवाना

1. उन्हें अपनी स्वतंत्रता दिखाएं
यह बेहद जरूरी है कि आप लड़के को बताएं कि आप वास्तव में कितनी मजबूत हैं। मर्द उन औरतों की ओर जल्दी से आकर्षित होते हैं, जो स्वतंत्र होती है। अगर आप सोचती हैं कि हर वक्त पुरुषों से चिपके रहना और उन पर निर्भर रहना कारगर साबित होगा, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।

2. परजीवी न बनें
अगर आप हमेशा किसी पुरुष के साथ रहती हैं, तो फिर वह आप से मुंह फेर सकता है। जरूरी नहीं कि आप हर समय उनके सामने रहें। बेहतर होगा कि उन्हें थोड़ा स्पेस दें।

3. उनकी जगह न लें
बात समानता की नहीं है। ऐसी कई भूमिकाएं हैं, जो आप एक मजबूत रिलेशनशिप में होते हुए नहीं कर सकते हैं। जब आप किसी पुरुष को मर्दानगी दिखाने का मौका देंगे तो वह लीड करेगा। आपको इस उनका आभारी होना चाहिए, जब वह किसी रूप में आपकी मदद करे।

4. जिंदगी को जीना सीखें
अगर आप हर वक्त उदास रहेंगी या फिर हमेशा तनाव में रहेंगी, तो शायद ही आप किसी पुरुष को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे।

5. सहयोग करें
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कितना मजबूत है। पुरुषों की जिंदगी में भी एक ऐसा पल आता है, जब उन्हें सहारे की जरूरत होती है। अगर आपको लगे कि उन्हें मदद की जरूरत है तो आप उनकी मदद जरूर करें।

6. खूबसूरत दिखें
ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद सजने संवरने पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप शादी से पहले बाल कटवाने के लिए सैलून जाती थी, तो जाना जारी रखें। अगर आप शादी के समय खूबसूरत थी, तो शादी के बाद भी खूबसूरत बने रहें।

7. जलन
मैंने ऐसी कई लड़कियों को देखा है जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को जलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय अपने दोस्तों के साथ बिताती है। इससे लड़का उस लड़की के बारे में और ज्यादा सोचना शुरू कर देता है। हालांकि मैंने ऐसा कभी नहीं किया है, पर कुछ लड़कियां आपको ऐसा करने की सलाह दे सकती हैं। पर यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे हैं। उन्हें आपकी कंपनी जितना ज्यादा चाहिए होगा, वह आपके लिए उतना ही पागल होगा।

8. अच्छी श्रोता बनें
ब्वॉयफ्रेंड बनाने का सबसे अच्छा रास्ता यह है कि आप उन्हें ध्यान से सुनें। जब वह बात करे तो उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी बातों में रुचि ले रही हैं। लड़के ऐसी लड़कियों को बहुत पसंद करते हैं और उनके लिए दिवाने रहते हैं। कभी भी आत्मकेन्द्रित न बने और हमेशा अपनी ख्वाहिशों और जिंदगी की बात करें। उन्हें भी बोलने का पूरा मौका दें। पुरुष इस बात को बेहद पसंद करते हैं, जब कोई उनकी सराहना करता है।

9. अपने आप को खास बनाएं
खूबसूरत तो कई महिलाएं होती हैं, पर खुद को उनसे अलग दिखाने के लिए आप को कुछ अतिरिक्त करना होगा। कुछ ऐसा करें, जिससे आप खास बन जाएं।

10. आप जो हैं वही रहें
आप जो हैं वही रहने की कोशिश करें। अपने आप को सुपर स्टार दिखाने की कोशिश बिल्कुल न करें। आप जो हैं, वही रहेंगे तो बेशक सम्मान पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
