Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बॉयफ्रेंड से बेकार की बहस करने से कैसे बचें?
बिना बात के बहस करने वाले कपल्स अक्सर आपको किसी कॉफी शॉप, मूवी हॉल या फिर रास्ते में आते-जाते मिल जाएंगें। या फिर अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो भी बिना बात की बहस, दिल तोड़ने वाली लड़ाई, रातभर रोना और फिर उसके कॉल का इंतजार करना कि कब वह आपको सबसे पहले सॉरी बोलेगा... आदि , तो आप एक ना एक बार झेल ही चुकी होगीं। खैर, अगर बिन मतलब की यह लड़ाई रोज होने लग गई हो तो, समझ लीजिये कि आपका रिलेशनशिप खतरे में पड़ सकता है।
लड़के और लड़कियों की सोंच में भिन्नता होती है इसलिये दोनों में लड़ाइयां भी हो जाती हैं। मगर लड़ाई किसी समस्या का हल नहीं होती, इसके लिये आपको यह सोंचना होगा कि लड़ाई को कैसे टाला जाए और एक साथ बैठ कर कैसे हल निकाला जाए। 6 बातें जो आपका बॉयफ्रेंड नहीं सुनना चाहता

अपनी भावनाओ को कहने से ना रूकें
कई लड़कियों की यह आदत होती है कि उन्हें जिस बात का बुरा लगता है वह उस बात पर चुप रहती हैं। वह उस समय तो चुप रहती हैं और बाद में जा कर मुंह खोलती हैं। इससे बिना बात की लड़ाई होती है। अगर आपको किसी बात से समस्या है तो आप को चुप नहीं रहना चाहिये और उसी समय अपनी भावनाओं को बताना चाहिये।

वह आपका दिमाग कभी नहीं पढ़ सकता
पुरुषों की गलती नहीं है कि वह आपका दिमाग ठीक से नहीं पढ़ सकते। अगर आपको समस्या है तो उन्हे साफ जा कर बोलिये नहीं तो वह यह कभी नहीं जान पाएंगे कि आप दुखी हैं या फिर खुश।

बिना लड़ाई के कैसे समझाएं
अगर अपका प्रेमी थोड़ा गुस्सैल है तो जाहिर सी बात है कि आप उसके सामने कुछ भी कहने से डरेगीं। लेकिन अगर आप उसके पास अपनी समस्या थोड़े पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ ले कर जाएं और उससे उसका समाधान पूछें तो वह आपकी मदद जरुर करेगा।

अपनी बात कहते हुए इन बातों पर ध्यान दें
- बात करते समय अपनी आवाज तेज न करें, हमेंशा नार्मल रहें।
- गडे़ मुर्दे ना उखाड़े। पुरानी बातों को भूल कर नई बात पर ध्यान दें।
- अपनी बहस में किसी तीसरे को ना लाएं।
- रात को सोते समय इन बातों को ना छेडे़, उसका कोई समाधान नहीं निकलेगा।

अंतरंगता बनाए रखें
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने प्रेमी से कितना लड़ती हैं, अपनी अंतरंगता को हमेशा प्रबल बनाए रखें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, फिल्मों के लिए बाहर जाएं और हर वह काम करें जो आप दोनों को एक साथ करने में अच्छा लगता हो। इससे आप दोनों मे लड़ाइयां कम होने लगेगीं।



Click it and Unblock the Notifications
