Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लोग कितने तरह से गले मिलते हैं और उनके क्या अर्थ हैं
किसी को गले लगाना या फिर किसी के गले लगना एक सबसे सुखद अनुभूति है। जब आपको गले लगाया जाता है तो आप बहुत अच्छा और सुरक्षित महसूस करते हैं। आलिंगन रिश्ते, दोस्ती और प्यार को परिभाषित करने का सर्वोत्तम तरीका है।
यह वास्तव में प्रेम का प्रदर्शन नहीं बल्कि प्रेम का चित्रण है। संबंधों को बढ़ाने के लिए स्पर्श और एहसास की आवश्यकता होती है। आलिंगन इसका आधार है तथा चुम्बन अगला कदम है। स्वाभाविक है कि यहाँ हम उस आलिंगन की बात नहीं कर रहे हैं जो बहुत अंतरंग होते हैं जो शारीरिक संबंध तक पहुँच जाते हैं बल्कि हम यहाँ विभिन्न प्रकार के आलिंगनों की बात कर रहे हैं जो विभिन्न स्तरों पर संबंधों की सुंदरता की जांच करते हैं।
आलिंगनों के साथ कई प्रकार के अर्थ जुड़े हुए हैं। आप किस प्रकार आलिंगन करते हैं इससे आलिंगन का अर्थ पता चलता है तथा साथ ही साथ आलिंगन आपके रिश्ते को भी परिभाषित करता है। मान लीजिये कि आप किसी के साथ डेट कर रहे हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि आपका साथी आपको किस प्रकार गले लगा रहा है तथा उससे क्या अर्थ जुड़ा हुआ है।
उसके बाद विभिन्न प्रकार के आलिंगन होते हैं जो यह बताते हैं कि आप डेटिंग के किस स्तर पर हैं तथा सामने वाला व्यक्ति आपके संबंधों को किस प्रकार परिभाषित कर रहा है। यहाँ आठ प्रकार के आलिंगनों तथा उनके अर्थ का सचित्र वर्णन किया गया है। आशा है कि इसे आपको अच्छी सहायता मिलेगी।

जिगरी दोस्त का आलिंगन
जब आपका मित्र आपको बाजू से पकड़ता है और आपकी पीठ थपथपाता है तो यह आलिंगन जिगरी दोस्त का होता है। सामान्यत: इस आलिंगन से “हम मित्र हैं” यह भावना प्रकट होती है। जब आपका साथी आपको इस प्रकार से आलिंगन करता है तो इसका अर्थ यह है कि वह आपके साथ आगे भी केवल दोस्त बनकर ही रहना चाहता है।
कंधे पर सिर रखकर किया गया आलिंगन
यह लड़के तथा लड़की दोनों के लिए बहुत खुशनुमा पल होता है। आप दोनों एक दूसरे की बांहों में लिपटे हुए हैं और लड़की अपना सिर आपके कंधों पर रख देती है। यदि ऐसा होता है तो इसे स्लीपी शोल्डर हग (आलिंगन) कहा जाता है जहाँ लड़की यह बताने की कोशिश करती है कि वह आपकी बांहों में स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है।
नम्रता पूर्ण आलिंगन
दूसरे शब्दों में यह औपचारिक आलिंगन होता है। यह कहने मात्र के लिए एक आलिंगन होता है। आप एक दूसरे का आलिंगन करते समय यह प्रयत्न करते हैं कि आप एक दूसरे को स्पर्श न करें। इस प्रकार के आलिंगन में आलिंगन करते समय चेहरे पर एक मंद मुस्कान होती है। यदि आप ऐसा कुछ महसूस करते हैं तो इसका कारण या तो यह हो सकता है कि पहली डेट होने के कारण कुछ घबराहट हो या असाहचर्य की भावना हो क्योंकि आप नहीं चाहते कि आपका साथी कहीं और जाए।
मज़बूत आलिंगन
यह आलिंगन का सबसे उत्तम प्रदर्शन है। ऐसा तब होता है जब आप दोनों एक दूसरे को काफी समय बाद देख कर बहुत खुश हो रहे हों तथा एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे स्थिति में इस प्रकार का आलिंगन देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है जब आपने अपने साथी को बहुत मिस किया हो तथा उसकी बांहों में जाने के लिए अब आप अधिक इंतज़ार नहीं कर सकते/सकती। यह आलिंगन सबसे अधिक मज़बूत या कसा हुआ आलिंगन होता है।
अनुत्तरित आलिंगन
यह सभी प्रकार से एक खतरनाक आलिंगन है। इसमें आप सामने वाले व्यक्ति को आलिंगन करते हैं तथा वह मूर्ति की तरह खड़ा रहता है। इसका अर्थ यह है कि सामने वाले व्यक्ति को अब आप में कोई रूचि नहीं रही या उसने कभी भी आपके बारे में अधिक सोचा नहीं है।
झटपट किया जाने वाला आलिंगन
इस प्रकार के आलिंगन में आप सामने वाले व्यक्ति को दबाकर तुरंत दूसरी दिशा में निकल जाते हैं। खैर यह आलिंगन केवल उत्तेजना के कारण होता है क्योंकि जिस रास्ते पर सामने वाला व्यक्ति चल रहा है वह आपको उसके पास ले जाता है। यह बुरा आलिंगन नहीं है बल्कि केवल उत्तेजना से संबंधित है तथा इसमें इस बात की चिंता नहीं की जाती कि सामने वाला स्वयं को उपेक्षित तो महसूस नहीं कर रहा।
लेट कर किया गया आलिंगन
टी.वी. या फायरप्लेस के सामने जब आप लेटे हुए एक दूसरे की बाहों में होते हैं तो यह आलिंगन का सबसे उत्तम प्रकार होता है। इस सरल अर्थ यह है कि आप एक दूसरे के करीब रहना चाहते हैं और इस पल को खोना नहीं चाहते।
दबा कर किया हुआ आलिंगन
एक एक भावुक आलिंगन होता है। यह किसी को धन्यवाद देने के लिए किया जाता है जो खुशी प्रकट करता है। यह बहुत सारे सन्देश देता है परन्तु यह दिल की गहराई तक महसूस होता है तथा सबसे अधिक भावुक आलिंगन होता है।



Click it and Unblock the Notifications
