Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिये, धोखा मिलने के बाद कैसा महसूस होता है
जब आपको कोई अपना धोखा देता है तो बहुत ही चोटिल सा महसूस होता है। जानिए इसके बाद क्या होता है....
यदि आपको अचानक से पता चले कि आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहे हैं तो आपको कैसा महसूस होगा। शायद आपको झटका लगे और आपको जीवन में निराशा महसूस होने लगी।
हर व्यक्ति पर इस बात का अलग-अलग असर पड़ता है। कुछ लोग, इसे ही नियति मान लेते हैं और कुछ लोग बिना सबक सिखाएं हुए मानते नहीं है।
वैसे अगर पार्टनर के द्वारा धोखा दिया जाता है तो निम्नलिखित परिणाम सामने आते हैं:

1. दर्द -
पार्टनर के द्वारा धोखा मिलने के बाद, अंदर से बहुत दर्द महसूस होता है। यह दर्द, फिजिकल और मेंटल दोनों ही प्रकार का होता है।

2. लिंग -
कुछ अध्ययनों में यह बात निकल कर सामने आई है कि पुरूषों को तब ज्यादा दुख होता है जब उनकी पार्टनर, किसी और के साथ शारीरिक सम्बंध बना लें। लेकिन महिलाएं जब ज्यादा दुखी होती है जब उनका पार्टनर किसी के साथ मानसिक रूप से इन्वॉल्व होता है।

3. अपमानित महसूस होना -
पार्टनर के द्वारा धोखा देने पर बहुत अपमानित महसूस होता है। आत्म-विश्वास को भी ठेस लगती है।

4. ज्यादा सोचना या चिंतन करना -
महिलाओं के पार्टनर, अगर उन्हें धोखा देते हैं कि वो ज्यादा चिंतन करने लगती हैं, सोचने लगती हैं और बातों में से बात निकालती हैं। उनके दिमाग में हजारों नकारात्मक विचार आ जाते हैं और वो कुछ भी सकारात्मक नहीं सोच पाती हैं।

5. विश्वासघात -
विश्वासघात होने के कारण कई बार व्यक्ति को ड्रिपेशन महसूस होता है। महिलाएं खुद को ब्लेम करना शुरू कर देती हैं। जबकि पुरूष पूरी दुनिया को ब्लेम करना शुरू कर देते हैं।

6. रिएक्टिव पैटर्न्स -
धोखा मिलने के बाद, अक्सर आदमी किसी और सुंदर सी लड़की के साथ शादी करके उसे दिखा देना चाहते हैं जबकि महिलाएं ताउम्र अकेले रहना ही पसंद करती हैं। ये रिएक्टिव पैटर्न वर्षों से चला आ रहा है।

7. बदलाव -
दिन के अंत में, अक्सर धोखा खा चुके लोगों का आत्म सम्मान टूट जाता है। आदमी को अपने अंदर बदलाव महसूस होने लगता है। वो दुनिया के मामले में ज्यादा परिपक्व और सजग हो जाता है। इसके बाद से उसे किसी से भी अपनापन दिखाने में असहजता महसूस होती है, क्योंकि उसे सबकुछ छलावा लगने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
