Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एकतरफा प्यार से दिल क्यों दुखता है?
जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको उसकी हर चीज अच्छी लगती है। आपको उसका हर काम अच्छा लगता है, ऐसा इसलिए होता है क्यों कि आप उसके प्यार में इतने पागल हो जाते हो कि आपको उनमें कोई बुराई नज़र नहीं आती है।
एक तरफा प्यार की पीड़ा
किसी से प्यार करना एक बहुत सुंदर अनुभव है और निश्चित ही ये एक ऐसी फीलिंग जिसे आप रोक नहीं सकते। आपको किसी से भी प्यार हो सकता है, आप किसी को भी पसंद कर सकते हो और यही प्रेम है। जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको उसकी हर चीज अच्छी लगती है। आपको उसका हर काम अच्छा लगता है, ऐसा इसलिए होता है क्यों कि आप उसके प्यार में इतने पागल हो जाते हो कि आपको उनमें कोई बुराई नज़र नहीं आती है।

उसकी हर गलत बात भी आपको सही लगती है। लेकिन ये ही प्यार यदि एक तरफा हो तो? जी हाँ, प्यार बहुत बार एक तरफा ही होता है, इसमें आप किसी से प्यार करते हैं लेकिन बदले में आपको उनकी तरफ से प्यार नहीं मिलता है, बड़े दुख की बात है कि ऐसे में आपका प्यार अपना अस्तित्व ही भूल जाता है।

आप जो चाहते हैं वो आपको नहीं मिलता है
जब मैं कॉलेज में था तो मेरा एक दोस्त था, उसे एक लड़की से प्यार था। वह उस पर दिलोजान से मारता था। वह उसकी पसंद की चॉकलेट लाता था, वह उसकी हर चीज में मदद करने को तैयार रहता था। मेरा दोस्त उसके प्रति पागल था, वह उसे पसंद करता था और यह बात साफ थी। हम सबको उसके इस प्यार के बारे में पता था। कई बार, ऐसा भी लगा कि वह लड़की मेरे दोस्त के प्रति फीलिंग्स रखती है, क्यों कि वह केवल उसी के साथ जाती थी चाहे शॉपिंग के लिए जाना हो या फिर पार्टी में जाना हो। फिर भी, एक दिन मेरे दोस्त ने एक दिन उसको बताने की सोची और उसे प्रपोज कर दिया, पर लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसने बताया कि उसने कभी इस बारे में नहीं सोचा और मेरे दोस्त का बेचारे का दिल टूट गया। एक तरफा प्यार की कुछ ऐसी ही कहानियाँ होती है, हमेशा सब के साथ नहीं होता, लेकिन अधिकतर बार, आपको अपनी तरह की फीलिंग्स नहीं मिल पाती हैं।

आपका स्वाभिमान मर जाता है
जब आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं, और बदले में प्यार नहीं पाते हैं, उसको लुभाने की हर कोशिश नाकामयाब हो जाती है तो आप टूट जाते हैं और आपका स्वाभिमान कमजोर पड़ जाता है। आप उसको इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करते हो, आप अच्छे कपड़े पहनते हो, अच्छे दिखने की कोशिश करते हो, उसकी पसंद के किताबें पढ़ते हो, लेकिन कुछ भी काम नहीं करता, तो आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है और स्वाभिमान खत्म सा हो जाता है। जल्दी ही आप महसूस करने लगते हैं कि जिससे आप प्रेम करते हैं, या जिसने आपका दिल चुराया है, वो आपसे कहीं ज़्यादा है और आप उसके काबिल नहीं हो।

खुद को कम आंकना
जब कोई किसी को प्यार करता है और उसे बदले में प्यार नहीं मिलता है तो वह खुद की कीमत गिरा लेता है और आत्मविश्वास कम होता है। वह लड़का या लड़की ऐसा सोचता है कि वह प्यार करने लायक नहीं है और इसलिए उसे प्यार के बदले प्यार नहीं मिल रहा है। एक बुरी बात है कि हम जब भी प्यार करते हैं तो सोचते हैं हम इसके लायक हैं, लेकिन जब दूसरी तरफ से हमें उतना प्यार नहीं मिलता तब हम सोचते हैं कि हम इस लायक नहीं है। लेकिन आप इससे ज़्यादा बेहतर के लायक हो और आपको कोई ना कोई ज़्यादा प्यार करने वाला मिलेगा।

उसे किसी और के साथ देखना
ये सच है कि आप किसी की सोच और भावनाओं को नहीं बदल सकते हो, और यदि आप जिससे प्यार करते हो वो आपसे प्यार नहीं करता तो, इसमें पूरी तरह उनका कोई दोष नहीं है। जैसे आप किसी से प्यार करते हो, वैसे ही हो सकता है वो भी किसी से प्यार करता/करती हो, लेकिन दिल तब दुखता है जब आप उसे किसी और के साथ देखते हैं, जैसे आप उन्हें प्यार करते हो वैसे उन्हें किसी और से प्यार करते देखना आपको नागवार लगता है। दिल को बहुत बुरा लगता है जब आप जिससे प्यार करते हो वो आप बजाय किसी और को चुनता है।



Click it and Unblock the Notifications
