Latest Updates
-
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं
क्या आपका पार्टनर मूडी है, तो जानिए कैसे उसके मूड को करे स्विंग?
क्या आपने कभी किसी का मूड स्विंग देखा है? क्या आप समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्या आप अच्छी तरह से अपने पार्टनर के मूड स्विंग्स का सामना कर पाते हैं? इस आर्टिकल में पढ़ें कि आप इस तरह के मूड स्विंग्स का सामना कैसे कर सकते हैं। हम में से कुछ लोगों का मूड स्थिर रहता है, जबकि कुछ लोगों का मूड क्षण-क्षण में बदलता रहता है।
मूडी लोगों से निपटना लॉन्गटर्म रिलेशनशिप में थकाऊ हो सकता है। समय-समय पर हर किसी के लिये थोड़ा मूडी होना सामान्य सी बात है, लेकिन कुछ लोगों को कई बार और अधिक अस्थिर मूड स्विंग होते हैं। यदि आपका साथी उन लोगों में से एक है, तो वास्तव में आपका जीवन अरूचिकर बन सकता है।

चलिये देखते हैं कि हम एक मूडी पार्टनर का कैसे सामना कर सकते हैं?
1.मूल्यांकन करें कि क्या आपके साथी को डॉक्टर्स की जरूरत है
ये मूड स्विंग्स डिप्रेशन का कारण बन सकता है और इसका सीधा प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा। कई बार आपके पार्टनर में भावनात्मक रूप से बुनियादी समस्याएं हो सकती हैं जैसे-डिप्रेशन, एंग्जाइटी, पर्सनालिटी डिसऑर्डर, जिसके लिये आपको डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। मूड स्विंग्स और डिप्रेशन के इलाज के मामले में कई विकल्प उपलब्ध है। यह कहना हमेशा आसान होता है कि सबकुछ ठीक है लेकिन ईमानदारी से यह नहीं है। सही तरीके से जांचें कि क्या आपके साथी को वास्तव में डॉक्टर की जरूरत है या यह सिर्फ कुछ दिनों के लिए है और समय के साथ ठीक हो जाएगा। यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
2.यदि आप अपने साथी के मूड स्विंग्स का कारण है तो खोजें
क्या आप अपने साथी के मूड स्विंग का कारण तो नहीं है? अपने आप का मूल्यांकन करें और देखें कि क्या आप उसके लिये कोई परेशानी तो पैदा नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि जो आपने कहा था और जो चीजें आपने की थी वह मानसिकरूप से उन्हें चोट पहुंचा सकती थी। क्या ऐसा कुछ है जिसे आप बदल सकते हैं ताकि आप हानिकारक के बजाय उनके लिये सहायक बन सकें?ये चीजें जब आप खुद से पूछते हैं तो आपको जवाब मिलते हैं और फिर आप जान पाते हैं कि क्या आप अपने पार्टनर के मूड स्विंग्स के पीछे का कारण है या नहीं।
3.अपनी लड़ाई को समझें
कभी-कभी मनोदशा एक ध्यान देने योग्य व्यवहार बन जाता है। यदि ऐसा है तो आपको यह तय करना होगा कि इसकी वजह जानने की जरूरत है कि नहीं। अगर अपनी चिंता का समाधान करना है तो जानना होगा कि आपका साथी क्या चाहता है और यदि आपको पता है तो इसे छोड़ दें।
4. अपनी बाउंड्रीज़ में रहें
प्रत्येक रिश्ते में स्वयं की त्रिज्या होती है, जिसे दोनों पार्टनर सेट करते हैं। जिसे बाउंड्रीज़ कहा जाता है। सीमाएं हमें बताती हैं कि आप अपने रिश्ते में बिना किसी परेशानी के कितनी दूर जा सकते हैं। बेहतर जीवन पाने के लिए आपको और आपके साथी को अपनी बाउंड्रीज़ को जानने की जरूरत होती है। यदि मूड स्विंग के कारण आपका साथी आप पर चिल्लाना शुरू कर देता है, तो आपको उसे शांत करने की जरूरत है और बाद में जब वो शांत हो जाए तो आप इस पर चर्चा कर सकते हैं।
5. या तो आप प्यार करते हैं या आप छोड़ देते हैं
आपको सिचुएशन के बारे में फैसला लेना है कि आप स्थिति से निपटाना चाहते हैं या आप उसे छोड़ना चाहते हैं। अगर दिल यह कहता है कि आप उस व्यक्ति के साथ रहें और उसे प्यार से ट्रीट करें या आप उसे छोड़ दें यदि आप उसे संभालने में असमर्थ हैं।
6. अपने पार्टनर के ठीक होने का इंतजार करें
मूड स्विंग अस्थायी है और यही वजह है कि उन्हें मूडी इंसान कहा जाता है। आप मान लीजिये कि एक मूडी व्यक्ति बस अपने जीवन के किसी न किसी बुरे दौर से गुजर रहा है, खासकर अगर उसकी मनोदशा सामान्य नहीं है। हो सकता है कि वो थका हुआ, बीमार, चिंतित या दुखी हो। यदि ऐसा है तो प्रॉब्लम सॉल्व होने के बाद वो सामान्य हो जाएगा। आपको पार्टनर को सुनने और सपोर्ट करने की जरूरत है। हालांकि, अगर आपके साथी में मूडी और क्रैकी आदत नहीं है, तो इसके लिये और भी कुछ हो सकता है, आप उसकी प्रॉब्लम का पता लगाएं और अपने साथी के ठीक होने की प्रतीक्षा करें।
ये 6 तरीके हैं, जिनसे आप अपने मूडी पार्टनर से निपट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
