Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
सर्वे, शादी के लिए दिल्लीवालों को चाहिए दूसरे शहर का पार्टनर
शादी दो लोगों को अटूट रिश्ते में बांधती है, जहां दो लोग एक साथ पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ गुजारते है। आजकल मॉर्डन कल्चर के परिपेक्ष्य में देखे तो एक अच्छा जीवनसाथी चुनना बहुत ही बड़ा चैलेंज हो गया है। हर शख्स अपने पसंद के जीवनसाथी के साथ जीवन गुजारना चाहता है। अपनी पसंद के पार्टनर के चाह में लोग मेट्रोमोनियल साइट्स की तक पहुंच रहे है।
जहां वो अपनी पसंद और नापसंद के जरिए अपने पार्टनर तक पहुंचते है। हाल ही में हुए एक मेट्रोमिनयल साइट ने शादी से जुड़े कुछ सवालों पर सर्वे कराया, जिसमें अजीबोगरीब बातें सामने आई। सर्वे में दिल्लीवासियों से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई कि दिल्ली के युवा दिल्ली की लड़कियों को अपना लाइफ पार्टनर बनाने की जगह दिल्ली की बाहर के लोगों को ज्यादा प्रिफर करते है।

आइए जानते है इस सर्वे में और क्या क्या बाते सामने आई।
58 फीसदी अपने ही समुदाय में करना चाहते है शादी
आंकड़ों के अनुसार, 96 फीसदी कुंवारे अपने धर्म में शादी करना चाहते हैं, लेकिन समुदाय उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। मात्र 58 फीसदी कुंवारों ने कहा कि शादी के लिए वे अपने समुदाय को प्राथमिकता देंगे, जबकि 42 फीसदी समुदाय व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते है उनका मानना है कि अगर लड़की दूसरे समुदाय की भी है और अगर प्रिफरेंस मैच हो रही हो तो उन्हें समुदाय या कास्ट सिस्टम से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
चाहिए दूसरेे फील्ड का पार्टनर
जीवनसाथी चुनने के लिए अब समान वर्क फील्ड का होना जरूरी नहीं रह गया है। आंकड़ों के अनुसार, 83 फीसदी कुंवारे दूसरे कॅरियर फील्ड का पार्टनर खुद के लिए तलाशते हैं।
79 प्रतिशत कुंवारों को चाहिए दूसरे शहर का पार्टनर
इसके साथ ही, दिल्ली में रहने वाले लड़कों को नहीं पसंद है दिल्ली की लड़किया, सर्वे में 79 फीसदी कुंवारें लड़के अपना जीवनसाथी दिल्ली से बाहर का चाहते हैं। दिल्ली गर्ल की जगह उन्होंने दूसरे शहरों की लड़कियों को ज्यादा प्रिफर किया है।
यह शोध जीवनसाथी तलाशने वाली एक मेट्रोमॉनी साइट ने करवाया है। साइट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में रहने वाले कुंवारों की प्राथमिकताओं पर आधारित कई रोचक जानकारियों का खुलासा किया है। ये सर्वे कराने वालों का मानना है कि 'विवाह अब उतना परंपरागत मामला नहीं रह गया है, जितना पहले होता था। सही जीवनसाथी चुनने की प्रक्रिया के चालक ने परिवार को अपने हिसाब से बदल दिया है, और इसके साथ ही भविष्य के जीवनसाथी के लिए आकांक्षाएं भी बदल गई हैं।'



Click it and Unblock the Notifications
