Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
राशि के अनुसार जानें बेड पर कैसा है आपका पार्टनर
सेक्स एक ऐसा एहसास है जिसके साथ हर किसी का अपना अनोखा व दिलचस्प अनुभव जुड़ा है। कुछ को यह रिश्ते की ज़रूरत लगती है तो कुछ के लिए यह प्यार के प्रति सम्पर्ण और सम्पूर्ण होने का एहसास है। इतना ही नहीं प्रचीन काल से लेकर आज के मॉर्डन युग तक सेक्स से जुड़ी बहुत सी अटपती और चटपती नॉलेज सामने आती रहती है। लेकिन क्या कभी यह सोचा है कि हमारी राशियां सिर्फ हमारा स्वभाव या हमारी भविष्यवाणी ही नहीं बताती, बल्कि यह हमारे सेक्स एक्सपीरियंस और अनुभव की भी ज्ञाता है।
जी हां, असल में सेक्सुअल तौर पर आप या आपका पार्टनर कैसा है, यह बहुत हद तक राशियों पर भी निर्भर करता है। जैसे कि सेक्स के दौरान कौन किस पॉजिशन को ज़्यादा पसंद करता है, या कौन किसे डॉमिनेट करेगा यहां तक कि कौनसी राशि वाले सेक्स के दौरान कितने एक्सपेरीमेंटल होते हैं इत्यादि। आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपसे शेयर कर रहें है कुछ ऐसे ही रोचक सेक्स तथ्य जो आपकी राशि पर निर्भर करते हैं, ताकि आप खुद को और पार्टनर को सेक्सुअली तौर पर और करीब से जान सकें।

मेष, होते हैं बहुत एनर्जेटिक
लव मेकिंग के मामले में इस राशि के लोग बहुत ज़्यादा एनर्जेटिक होते हैं। इतना ही नहीं सेक्स के दौरान यह डोमिनेटिंग हो जाते हैं और पार्टनर को पूर्ण रूप से अपने कब्ज़े में कर लेना चाहते हैं। साथ ही सेक्स के मामले में इनकी बैटरी हमेशा चार्ज रहती है।
वृषभ, इत्मिनान से करते हैं इंजॉय
इस राशि वाले लोग लव मेकिंग पल के दौरान पार्टनर के अंग-अंग को छूकर महसूस करना ज़्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कुछ मामलों में वह सिर्फ इत्मिनान से बैठकर हर मूव को इंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं अपनी इन्हीं खुबियों के कारण सेक्स के मामले में खुद को जीनियस समझते हैं। साथ ही लव मेकिंग के दौरान नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करने में भी विश्वास रखते हैं।
मिथुन, होते हैं इमेजेनेटिव
जहां बात है मिथुन राशि की तो यह बहुत कल्पनात्मक होते हैं। इन्हें खुशी होती है कि इनका पार्टनर जब खुद आगे बढ़कर नए मूव्ज करता है और इनसे रोमांटिक बातें करता है। तभी तो इनके केस में कहा जाता है कि सेक्स के दौरान इनका मूड बनाएं रखने के लिए बस दो चार बातें ही करनी होती है। क्योंकि बातों वाले सेक्शन को यह खूब इंजॉय करते हैं।
कर्क, स्नेही स्वभाव
भावुक व स्नेही स्वभाव वाले इस राशि के लोगों का सेक्स के दौरान पूरा फोकस पार्टनर को खुश करने पर रहता है। ऐसे में अगर वे आपकी ज़रूरतों पर ध्यान देते हैं तो हैरान ना हों। बस प्रवाह के साथ जाए और लव मेकिंग के हर पल का आनंद लें।
सिंह, होते है सेंटर आॅफ अट्रेक्शन
इस राशि के लोग हमेशा लाइमलाईट में रहना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि हमेशा यह आकर्षण का केंद्र बने रहें। इनके व्यक्तिव की यही खूबी सेक्स में भी ज़ाहिर होती है। इसलिए ज़रूरी है कि सेक्स के दौरान आप मूड में हों और आपका पूरा फोकस इन्हीं पर रहे। साथ ही ध्यान रहे कि इस राशि वाले पार्टनर को हमेशा प्रभावशाली महसूस कराएं।
कन्या, सादगी है इन्हें पसंद
इस राशि के लोगों के लिए परफेक्शनिस्ट शब्द बिल्कुल सटीक बैठता है, क्योंकि यह हर मामले की तरह सेक्स में भी पूर्ण रूप से डूब जाते हैं और हर प्वाइंट को क्लियर करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और विचित्र प्लान कर रहे हैं तो ज़रा सा संभलकर ही प्लान करें, क्योंकि इस राशि वाले लोगों को हर चीज़ में सादगी पसंद होती है।
तुला, पल भर में मानने वाले
तुला राशि वाले लोगों को बहुत आसानी से मनाया जा सकता है। बस आपको करना इतना है कि उनके लिए हर एक लव मेकिंग पल को कुछ खास बनाएं, ताकि वह उस पल को और इंजॉय कर सकें। यदि ये विनम्र हैं, तो आपको डोमिनेटिंग और कई बार इसके विपरीत होने की आवश्यकता है।
वृश्चिक, होते है पैशेनेट
मूल रूप से पैशेनेट इस राशि के लोग सेक्स को लेकर भी बहुत भावुक होते हैं क्योंकि इनके लिए सेक्स का मतलब है पूर्ण रूप से समर्पित होना। अगर आप इस राशि वाले लोगों को बहुत ही ज़्यादा खुशी देना चाहते हैं तो बेड पर इन्हें डोमिनेटिंग होने दीजिए क्योंकि ऐसा करना इन्हें संतुष्टि देता है।
धनु, देते हैं प्लेज़र
एक बार जब यह सेक्स के लिए तैयार हो जाएंगे, तो यह चाहते हैं कि लेव मेकिंग इनके लिए और इनके पार्टनर दोनों के लिए ही प्लेज़र देने वाला हो। वहीं, अगर इनके साथ सेक्स के दौरान कुछ चीज़ें बोरिंग और सामान्य जैसा होने लगे तो यही सही टाइम है कि कुछ रोमांच जोड़ा जाए। कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट करें जो अब तक न किया हो।
मकर, सप्राइज़िंग और शैतान
सप्राइज़ पसंद करने वाले इस राशि के लोग थोड़े से नॉटी होते हैं, इसलिए सेक्स के दौरान भी इनकी नॉटीनेस बनी रहती है। इनके लिए सैक्सुअल प्लेज़र लंबे वक़्त का होता है। साथ ही हो सकता है कि यह आपकी सोच से कहीं ज़्यादा हैरान करने वाला हो। इसलिए हो सकता है कि आपका इस राशि वाले पार्टनर के साथ लवमेकिंग सीन बहुत हॉट हो।
कुम्भ, यह है एक्सपेरिमेंट लवर
लव मेकिंग के दौरान इस राशि के लोगों को नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करना बेहद पसंद है। इस चीज़ को लेकर यह बहुत खुले विचार के होते हैं। अगर आप इन्हें मूड में लाना चाहते हैं तो बस इनके पास बैठकर गुफ्तगू करते रहें, इनका मूड अपने आप बन जाएगा।
मीन, केयरिंग और लविंग
इस राशि के लोग बहुत केयरिंग होते हैं, इन्हें अपने पार्टनर की खूब चिंता रहती है, यह हमेशा अपने पार्टनर की खुशियों का ख्याल रखते हैं। इसलिए अगर आप इन्हें कुछ खास महसूस करवाना चाहते हैं तो आप अपना पूरा ध्यान इनकी ओर आकर्षित कर लीजिए, क्योंकिे आप जो कुछ भी इनके लिए प्यार से करेंगे इन्हें बहुत पसंद आएगा।



Click it and Unblock the Notifications