Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिंगल लोगों को अकेलेपन से नहीं, इन चीजों से होती है चिढ़
लोगों को सिंगल रहने से नफरत क्यों होती है? जबकि एक वक्त तक तो सभी सिंगल ही थे। सिंगल रहना एक स्टेटस से बढ़कर बहुत कुछ है। अकेले रहने में कुछ गलत नहीं है और ना ही ये आपकी किसी कमजोरी को दिखाता है।

बहुत से ऐसे लोग हैं जो रिलेशनशिप से ज्यादा अपने सिंगल रहने को एंजॉय करते हैं। हो सकता है आप भी सिंगल हो लेकिन आपको अपने सिंगल रहने से ज्यादा कुछ ऐसी बातें हैं जो ज्यादा परेशान करती हैं।
यहां हम कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनकी वजह से सिंगल लोग बहुत ज्यादा चिढ़ जाते हैं और परेशान रहते हैं।

1. दूसरे लोगों को आपकी लाइफ में रहती है ज्यादा दिलचस्पी
हो सकता है आप अपने सिंगल रहने से खुद ज्यादा परेशान ना हों। आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस वजह से आप उस वक्त ज्यादा चिढ़ जाते हैं जब दूसरे लोग आपकी निजी जिंदगी को लेकर बात करते रहते हैं।

2. आपको मिलते हैं प्यार और डेटिंग से जुड़ी बेफिजूल सलाह
आपकी फिलहाल डेटिंग में दिलचस्पी नहीं है। आप इस बात को आगे बढ़ाना भी नहीं चाहते हैं। और तो और आप अपने लिए कोई रोमांटिक पार्टनर भी नहीं ढूंढ रहे हैं। मगर फिर भी आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो बिना मांगे ही पूरे हक के साथ आपको डेटिंग की सलाह देंगे।

3. किसी भी अजनबी के साथ आपकी जोड़ी बनाने की कोशिश
आपके पास कुछ ऐसे दोस्त हैं जो हमेशा आपका भला चाहते हैं। लेकिन तब वो चिढ़ की वजह बन जाते हैं जब वो आपकी रोमांटिक जिंदगी में घुसने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वो बस आपकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हकीकत ये है कि आप अभी डेट करने के मूड में नहीं हैं।

4. लोग आपको दया का पात्र समझते हैं
आपको खुद से कोई शिकायत नहीं है लेकिन लोगों को आप पर तरस आता है। आप जिस स्थिति में हैं, उसमें आप खुश हैं। आपको सिंगल रहकर जिंदगी बिताने में कोई दिक्कत नहीं है। मगर उन लोगों को आपके इस हाल पर दुख होता है और इसे आपकी बदकिस्मती समझते हैं।

5. आपके दोस्त आपके साथ करने लगते हैं अजीब व्यवहार
आपके जो दोस्त रिलेशनशिप में हैं वो आपके साथ अजीब बर्ताव करते हैं। वो आपको ऐसा महसूस कराते हैं कि आप उनके जोन से बाहर हैं और आप वो काम नहीं कर सकते हैं जो कपल्स कर सकते हैं। आपको अपने ही ग्रुप में अपने ही दोस्तों के अजीब बर्ताव की वजह से अकेला महसूस कराया जाता है।

6. आप जिससे अच्छे से बात कर लें उसमें ही है आपका रोमांटिक इंटरेस्ट
आपके दोस्तों को लगता है कि आप हर वक्त अपने पार्टनर की खोज में लगे हुए हैं। इस वजह से उन्हें लगता है कि जिस भी शख्स से आप बात कर रहे हैं उस से आप फ़्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन असल में सच्चाई ये नहीं है। आप बस सामान्य तरीके से लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। आप किसी से बात कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उसके साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं। आपके दोस्त और आसपास के लोग ये समझने के लिए तैयार ही नहीं हो पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
