Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शारीरिक संबंध बनाने के बाद न करें ये 5 काम, पड़ सकता है पछताना
अपने पार्टनर के साथ एक हेल्दी बॉन्ड बनाना जरुरी है। ये रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ पार्टनर के साथ जीवन के सफर को भी आसान बनाता है। रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ इंटिमेट रिश्ता कायम करना भी एक अहम हिस्सा होता है।

मगर क्या आप जानते हैं कि बेड पर एक अच्छे ऑर्गेज़्म के बाद भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका इंटिमेट रिश्ता स्वस्थ भी रहे। जी हां, शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है ताकि प्राइवेट पार्ट्स स्वस्थ और साफ़ रहे और किसी तरह का संक्रमण न हो।

साबुन न लगाएं
कई महिलाएं सेशन के बाद नहाना पसंद करती हैं। मगर इस दौरान आप साबुन का इस्तेमाल अपने वजाइनल एरिया में भूल से भी न करें। ऐसा करने से आपके प्राइवेट पार्ट की नैचुरल नमी का स्तर गड़बड़ हो जाता है जो बाद में इंफेक्शन का कारण बनता है।

अंडरगारमेंट्स न पहनें
यदि आप सेक्स के बाद एक अच्छी नींद लेने की सोच रहे हैं तो आप लिंगरी पहनकर न सोएं। रात में बिना कपड़ों के सोने के कई फायदे भी बताये जा चुके हैं। दरअसल कई बार प्राइवेट पार्ट का गीलापन शरीर के कपड़े के साथ प्रतिक्रिया करता है जो इंफेक्शन की वजह बन जाता है।

न करें गीले वाइप्स का इस्तेमाल
सेक्स के बाद आलस महसूस हो सकती है और बेड से उठने का मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं गीले वाइप्स से ही अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ़ कर लेती हैं। आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन गीले वाइप्स में केमिकल होते हैं और आपके प्राइवेट पार्ट जैसी संवेदनशील जगह के लिए ये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

ज्यादा गर्म पानी से नहाना
शारीरिक संबंध बनाने के बाद नहाना एक अच्छा ऑप्शन है मगर बहुत तेज गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे वजाइना कम हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

यूरिन रोकना
सेक्स करने के बाद पेशाब रोकने की गलती न करें। संबंध बनाने के बाद खासतौर से पेशाब करने के लिए जाना चाहिए। ऐसा करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इससे बैक्टीरिया और कीटाणु यूरिन के जरिये बाहर निकल जाते हैं और यूटीआई का खतरा नहीं रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
