Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करने वालों के बढ़ जाते हैं डेटिंग की चांसेज, रिसर्च में खुलासा
आजकल तो डेटिंग फोन पर ही पूरी हो जाती है। पहले प्रेम पत्र और कविताओं जैसी अनोखी चीजों से अपने लवर को लुभाने की कोशिश की जाती थी लेकिन आजकल ये काम बहुत आसान हो गया है। अब तो बस एक मैसेज ही कमाल दिखा देता है। एक स्टडी में भी सामने आया है कि मैसेज के दौरान ईमोजी भेजने से आपकी बात बनने की ज्यादा संभावना होती है।
ईमोजी के इस्तेमाल पर रिसर्च
किंसी इंस्टीट्यूट द्वारा करवाए गए सर्वे में लोगों से टेक्सिटिंग के दौरान सेक्स, डेटिंग लाइव और ईमोजी के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया था। 5,327 प्रतिभागियों में से 38 फीसदी लोगों ने कभी भी अपने क्रश या लवर को टेस्क्स्ट करते समय ईमोजी का इस्तेमाल नहीं किया था। जबकि 29 फीसदी ने बहुत कम ही ईमोजी का इस्तेमाल किया था। हालांकि, 28 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वो अपने लवर और क्रश से बात करते हुए रोज ईमोजी का इस्तेमाल करते हैं।

ईमोजी इस्तेमाल करने वालों को मिलती है ज्यादा डेट
स्टडी के परिणाम के मुताबिक जो लोग ज्यादा ईमोजी का इस्तेमाल करते हैं वो ज्यादा और जल्दी अपनी पहली डेट पाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऐसे लोग ईमोजी का इस्तेमाल न करने वाले लोगों की तुलना में सेक्स में ज्यादा रूचि रखते हैं।

क्या है कारण
ईमोजी के डेट से संबंध को लेकर शोधकर्ता एक लॉजिकल हाइपोथीसिस बताते हैं। उनके अनुसार ईमोजी जो हैं वो हमारी भावनाओं को ज्यादा अच्छे तरीके से जाहिर करती हैं। जो लोग ईमोजी का इस्तेमाल करते हैं वो अक्सर दूसरों के साथ बेहतर तालमेल बना पाते हैं।

ईमोजी क्यों इस्तेमाल करते हैं
53 फीसदी लोगों का कहना है कि ईमोजी से उनके मैसेज की पर्सनैलिटी ज्यादा बढ़ जाती है। 24 फीसदी लोग इसलिए ईमोजी का इस्तेमाल करते हें क्योंकि इससे उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में आसानी होती है। वहीं 20 फीसदी लोगों को मैसेज टाइप करने से ज्यादा आसान और तेज ईमोजी भेजना लगता है। 13 फीसदी लोग ईमोजी को ट्रेंडी समझते हैं।

ईमोजी का समझना है जरूरी
हालांकि, जिन लोगों ने पहले कभी ईमोजी का इस्तेमाल नहीं किया हो उन्हें ये बहुत अजीब लगती हैं। आज हर तरह की ईमोजी उपलब्ध है। जानकर, गाड़ी, फल, फूल और सब्जी हर तरह की ईमोजी आपको मिल जाएगी। आपको अपने लिए सही ईमोजी का चयन करना आना चाहिए।

दुनिया में ईमोजी का महत्व
इस बात का ध्यान रखें कि एक साथ कई सारी ईमोजी का इस्तेमाल करना गलत मैसेज दे सकता है। बेहतर होगा कि आप ईमोजी के साथ एक मैसेज भी भेजें। पहले आपको शब्दों से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और फिर उन्हें ज्यादा बेहतर बनाने के लिए उसमें ईमोजी जोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
