Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीरियड के दौरान कैसे मदद करें अपनी पत्नी की
पीरियड के दौरान महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं जिसे देख कर पुरुषों को अंदाजा भी नहीं होता कि उनका मूड इतना उखड़ा-उखड़ा सा क्यूं है। पीएमएस एक ऐसी चीज है जिससे लड़की बचपन से ही गुजरने लगती है। इस दौरान महिलाओं के हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं जिससे वह थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी और कई बार तो उन्हें तेज बुखार भी हो जाता है। ऐसे में आप खुद ही सोंचिये कि वह घर का पूरा काम कैसे अकेली करेंगी। अगर आप महीने के उन दिनों में अपनी पत्नी की शिकायत करते नहीं थकते की वह क्यूं चिड़चिड़ाती हैं, तो ज़रा उनकी जगह पर खुद को रख कर देखिये, आपको खुद ही समझ में आ जाएगा। इन दिनों आप उनके प्रति थोड़ी संवेदना दिखा कर उनकी मदद कर सकते हैं। आइये इसी बात पर जानते हैं कि पीरियड के समय कैसे मदद करें अपनी पत्नी की- मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस

पीरियड के दौरान कैसे मदद करें अपनी पत्नी की
1. समझे की वह किस दौर से गुजर रही हैः समझे की उसे इस दौरान कितनी तकलीफ हो रही होगी। पेट में दर्द, सिरदर्द, बेचैनी आदि को वह किस तरह से झेल रही होगी। कई केसों में तो महिलाओं को तेज बुखार तक भी हो जाता है। उसकी जरुरतों को समझें।
2. उसे अच्छा महसूस करवाएंः इस दौरान उसे अंदर से बहुत खराब लगता है तो आप उसे ही चीज के बारे में अच्छा महसूस करवाएं। उसे बताएं कि वह कितनी ज्यादा खूबसूरत है या फिर वह इन दिनों कितनी अच्छी लगती है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास आएगा।
3. घर के कामों में मदद करेंः इन दिनों उनकी घर के सभी कामों में मदद करवाएं। इससे उनके दिमाग का तनाव दूर हो जाएगा।
4. मसाज करेंः जैसे ही आपको लगे कि वह तनाव में आ रही हैं या फिर थकान की शिकायत कर रही हैं, तब उनकी एक अच्छी मसाज कर दीजिये। उनके दर्द को आप जितना राहत दिलाएंगे उन्हें उतना ही अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
