Latest Updates
-
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? खुद से पूछें ये 8 सवाल
एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करना, विश्वास करना और एक दूसरे के प्रति सम्मान जताना, गौर किया जाए तो शादी की असल परिभाषा यही है। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का बंधन नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन और ज़िम्मेदारियों का रिश्ता है। जिसे पूर्ण रूप से निभाने के लिए खुद को समर्पित करने से पहले आत्म अवलोकन कर खुद को तैयार कर लेना बहुत ही ज़रूरी है।
कहने का अर्थ है कि शादी से पहले खुद से ये सवाल ज़रूर पूछें कि क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? क्या आप अपने साथी से खुश हैं? और सबसे महत्वपूर्ण, सिर्फ पार्टनर ही नहीं बल्कि उसके परिवार को भी प्यार और सम्मान दे पाएंगे? असल में शादी के बाद पार्टनर व नए परिवार में खुशियां तभी बनी रहेंगी जब आप खुद खुश होंगे और पूरे मन से नए रिश्ते को निभाएंगे। ऐसा करने के लिए आपको विवाह से पहले कुछ अहम सवालों के जवाब तलाश लेने चाहिए। ताकि आप अच्छे मन से, नए रिश्ते की शुरूआत कर सकें क्योंकि शादी दो दिनों का नहीं बल्कि ताउम्र का प्यारा बंधन है।

1. शादी के लिए तैयार हैं?
शादी से पहले सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि क्या आप इस नए रिश्ते के लिए पूर्णरूप से तैयार हैं। असल में शांत मन से अवलोकन कर टटोलना चाहिए कि क्या आप सच में शादी के लिए तैयार हैं या फिर घर और समाज के दबाव में शादी का फैसला ले रहे हैं।
कभी भी जीवनभर के इस रिश्ते के लिए खुद के साथ जबर्दस्ती न करें। यह आपका खुद का निजी फैसला होना चाहिए कि आप शादी करना चाहते हैं या नहीं। कहने का मतलब है कि इस लाइफटाइम रिश्ते को निभाने के लिए स्वछंद मन से तैयार होना ज़रूरी है। शादी जैसे रिश्ते में खुद की इच्छा के अलावा कोई और वजह काम नहीं करती। इसलिए जल्दबाजी न करें और पूरा समय लेकर ही कुछ फैसला लें।
2. वास्तव में इसी पार्टनर को चाहते हैं?
मॉर्डन और प्रोग्रेसिव होते आज के समाज में भी कुछ शादियां सिर्फ इच्छा से नहीं बल्कि ज़रूरत की वजह से हो रही है। जबकि असल में आपकी शादी की वजह यह होनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं और इज़्ज़त देते हैं इसलिए उसके साथ जीवनभर के रिश्ते में बंधने को तैयार हैं। असल में ज़रूरत के चलते पार्टनर से शादी करना असल में बहुत गलत कॉन्सेप्ट है।
3. क्या आप फंस चुके हैं?
शादी से पहले यह ज़रूर जान लें कि यह शादी किसी मजबूरी में तो नहीं कर रहे हैं या फिर किसी की ज़बर्दस्ती है। इसलिए वक्त रहते ही खुद के मन से सवाल ज़रूर पूछ लें कि कहीं रिश्ते में फंस तो नहीं जाएंगे।
4. इसी पार्टनर से शादी क्यों करनी है?
समय रहते यह जान लेना ज़रूरी है कि क्या आपने सच में पार्टनर के रूप में सही व्यक्ति को चुना है? क्या यही वो इंसान है जिसके साथ ताउम्र जीना चाहते हैं? साथ ही पार्टनर में दूसरों से अलग ऐसी क्या खूबियां हैं जिसकी वजह से आप उनसे शादी करना चाहते हैं।
5. पूरी ज़िदंगी इसी पार्टनर के साथ बिता सकते हैं?
शादी से पहले यह सवाल हर किसी के मन में उठता है। असल में बहुत कम लोग ही इसका सही हल निकाल पाते हैं, जबकि अधिकतर तो गलत फैसला ले बैठते हैं। हालांकि कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता है कि वे हमेशा के लिए अपने पार्टनर के साथ रहेंगे या नहीं।
इसलिए शादी से पहले वक्त लेकर आराम से दो से तीन बार अच्छे से सोचें कि क्या आपने सही पार्टनर चुना है? साथ ही ध्यान रहे कि इस बात को लेकर खुद को दबाव में न डालें क्योंकि ऐसा करने से नए रिश्ते की शुरूआत में ही आप इसका गला घोट रहे हैं।
6. सच में पार्टनर से प्यार करते हैं?
शादी से पहले अगर आप अपनी भावनाओं से अनजान हैं और इसी अनजानता के साथ आप शादी भी कर रहे हैं तो, वह दिन दूर नहीं जब यह रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाए। इसलिए तो कहा जाता है कि यह सुनिश्चित करें कि क्या आप वास्तव में अपने पार्टनर से प्यार करते हैं और यदि आप नहीं करते हैं, तो शादी न करें। ऐसा करने पर दो ज़िंदगी और समय दोनों की बर्बादी होगी।
7. पार्टनर को उसके मूल रूप में स्वीकार करते हैं?
आम तौर पर बोलने में आता है कि विवाह के बाद पति/पत्नी ने उन्हें बदल दिया है। असल में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने खुद से यह सवाल कभी नहीं पूछा कि क्या वे वास्तव में व्यक्ति को स्वीकार करते हैं या नहीं? इसलिए खुद से पूछ लेना ज़रूरी है कि क्या आप वास्तव में इसी पार्टनर को उसके मूल रूप व स्वभाव में स्वीकार करते हैं जिससे आप शादी करने जा रहे हैं।
8. पार्टनर के प्रति सम्मोहित हैं या नहीं?
हां यह सही है कि विवाह में एक दूसरे के प्रति यौन आकर्षण बहुत महत्वपूर्ण है और यदि आप अपने साथी से यौन रूप से आकर्षित होते हैं, तो आपको शादी करने और बाद के चरणों में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन, अगर आप अपने साथी के प्रति यौन रूप से आकर्षित नहीं हैं तो उस व्यक्ति से विवाह करना बाद में परेशानी का सबब बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
