Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी ये बातें पोस्ट करने की ना करें भूल
मौजूदा दौर इंटरनेट और मोबाइल का है। इंसान असल जिंदगी में भले ही लोगों से जुड़ा ना हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक बड़ा फ्रेंड सर्किल जरूर बनाया हुआ है। ऐसे में लोग अपने जिंदगी से जुड़े हर छोटे बड़े मौके को फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर पर शेयर करते हैं।

किसी भी इंसान के जीवन में शादी एक बहुत बड़ा दिन होता है और ऐसे में वो अपनी खुशी जताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने से पीछे कैसे हट सकता है। लेकिन ये समझना जरूरी है कि अपनी शादी से जुड़ी हर बात को पब्लिक नहीं करना चाहिए। यहां शादी से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों की लिस्ट बता रहे हैं जिन्हें आपको फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने से बचना चाहिए।

शादी में हुआ कोई पारिवारिक विवाद
शायद ही ऐसी कोई शादी हुई हो जिसमें कोई फैमिली ड्रामा ना हुआ हो। शादी के दौरान तो कुछ लोगों का काम ही बात बात पर रूठ जाना होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इन सभी बातों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के साथ आपके रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है।

शादी का वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट
अपनी शादी से जुड़ी हर छोटी बात सोशल मीडिया पर पब्लिक करना अच्छी बात नहीं है। आपकी शादी में कौन कौन आ रहा है और शादी किस जगह पर हो रही है ये बातें सबकों नहीं बतानी चाहिए।

लोगों को बार बार शादी की तारीख याद दिलाना
शादी में अब 10 दिन बचे हैं, शादी में अब एक हफ्ता बचा है, इस तरह के पोस्ट करके बार बार लोगों को अपनी शादी की तारीख याद दिलाने की कोशिश ना करें। आपके घर परिवार और करीबी लोगों को आपकी शादी और उससे जुड़े हर फंक्शन की जानकारी होती है। आपकी ये बचकानी हरकत उन्हें परेशान कर सकती है।

अपने नए रिश्तेदारों को लेकर पोस्ट करना
ये अच्छी बात है कि आप शादी से पहले ही अपने ससुराल वालों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे हैं लेकिन इसका दिखावा आपको सोशल मीडिया पर नहीं करना चाहिए। आप उनके साथ शॉपिंग या डिनर पर जाते हैं तो इस तरह की बातें सीमित ही रखें।

अपना हनीमून प्लान बताना
आप अपने हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं, इस बात से आपके सोशल मीडिया फ्रेंड्स को कोई लेना देना नहीं है। आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ कहां घूमने का प्लान कर रहे हैं, इसकी जानकारी अपने फेसबुक या किसी भी साइट पर देना अच्छा विचार नहीं है। अपनी उत्सुकता को सिर्फ करीबी लोगों के साथ ही बांटे और उसे पब्लिकली शेयर ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
