Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शादी के बाद पार्टनर को नए घर में नहीं होगा अनकंफर्टेबल फील, बस अपनाएं ये टिप्स
जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं तो उनके लिए ना केवल यह रिश्ता नया होता है, बल्कि वे दोनों ही एक-दूसरे के लिए अपरिचित होते हैं। जिसके कारण उनके लिए वह असहज भी महसूस कर सकते हैं। आमतौर पर, यह स्थिति उन कपल्स में देखी जाती है, जिनकी अरेंज मैरिज होती है। वह एक-दूसरे से कुछ भी कहने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में यह जरूरी होता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को धीरे-धीरे समझने के साथ-साथ उनकी असहजता को भी दूर करें। इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

सुनें उनकी बात
जब घर नया होता है तो सभी रिश्तों के बीच सामंजस्य बिठाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को यह आवश्यकता होती है कि कोई उनकी बात सुने और उसे समझे। लेकिन मन में मौजूद हिचकिचाहट के कारण कपल अक्सर एक-दूसरे से कुछ नहीं कहते हैं। इसलिए अपने पार्टनर को कंफर्टेबल फील करवाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप उनसे अपने दिल की बात कहें और फिर उन्हें भी यह भरोसा दिलाएं कि वे भी अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। इससे ना आप दोनों एक-दूसरे के अधिक करीब आएंगे, बल्कि आपका आपसी रिश्ता भी मजबूत होगा।

छोटी-छोटी जरूरतों का रखें ख्याल
शादी का अर्थ है एक-दूसरे के पूरक होना। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को अधिक कंफर्टेबल फील करवाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। मसलन, पार्टनर के ऑफिस जाने से पहले उनकी घड़ी व पर्स उन्हें दें या फिर अगर आपके पार्टनर को बाजार से किसी सामान की जरूरत है तो उनके कहने से पहले ही आप उन्हें लाकर दें। ऐसा करने से दोनों को लगता है कि कोई है जो उनका ख्याल रखता है। इससे उनके बीच का तालमेल बेहतर होता है।

दोस्त बनने की कोशिश करें
अगर आप एकदम से अपने पार्टनर से अपनेपन की उम्मीद करेंगे तो वह बेकार है। कोशिश करें कि आप दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने से पहले दोस्त बनने की कोशिश करें। यह देखा जाता है कि व्यक्ति अपने दोस्त से अपनी हर अच्छी-बुरी बात शेयर कर लेता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के दोस्त बनने की राह में कदम बढ़ाएंगे, तो वह अधिक कंफर्टेबल फील करेंगे।

करें तारीफ
यह भी एक तरीका है जो आपके पार्टनर को आपके करीब ला सकता है और उन्हें अधिक सहज महसूस करवा सकता है। मसलन, अगर आपके पार्टनर ने खास आपके लिए कुछ बनाया है तो उसकी तारीफ करने से ना चूकें। इसी तरह, अगर आपका पार्टनर आपकी जरूरतों का ख्याल रख रहा है तो ऐसे में उनकी तारीफ करें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे उन्हें यह महसूस होता है कि आपके द्वारा की गई एक्टिविटी को ना केवल आपका पार्टनर नोटिस करता है, बल्कि वह उसकी सराहना भी करता है। इससे भी रिश्ता अधिक मजबूत होता है।

साथ बिताएं समय
किसी भी नए रिश्ते को अधिक मजबूत बनाने या फिर अपने पार्टनर को सहज करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दोनों साथ में अधिक वक्त बिताने का प्रयास करें। जब आप दोनों साथ वक्त बिताते हैं तो इससे आप दोनों एक-दूसरे को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। साथ ही, एक-दूसरे के साथ अधिक सहज महसूस करते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि वह समय सिर्फ आप दोनों का हो। आप चाहें तो शाम को साथ सैर करने का रूटीन बना सकते हैं या फिर कभी-कभी डेट नाइट पर जाएं। इस तरह जब आप दोनों अकेले होंगे तो आपके लिए दिल खोलकर बात करना अधिक आसान होगा।



Click it and Unblock the Notifications
