Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Tips for Happy Marriage: कौन से हैं वो 5 मूल मंत्र जिनका पालन करके पति ले सकते हैं सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद
Premanand Maharaj Gives Tips for Happy Marriage: हर पति-पत्नी की हार्दिक इच्छा होती है कि उसका वैवाहिक जीवन सदा खुशियों से भरा रहे। लेकिन कई बार कुछ गलत फहमियों या गलतियों के कारण रिश्ते में तनाव या मनमुटाव जैसे स्थिति आने लगती है। ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आप प्रेमानंद महाराज जी के द्वारा बताए गए कुछ बातों को अपना कर दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम, विश्वास, सम्मान और भरोसे से बंधी हुई एक डोर है। जब रिश्ते में किसी भी प्रकार का लालच और जलन या ईर्ष्या की भावना आने लगती है तो इससे रिश्ते में खटास आना तथा दूरियाँ बनना शुरू हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आपको रिश्ते को बचाने के लिए कुछ बातों को अपनाएँगे तो जीवन में किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और वैवाहिक जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा। आइए जानते हैं वह पाँच मूल मंत्र:

गुप्त बातें साझा न करें
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर आपको वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाना है तो इसके लिए पत्नी की गुप्त बातों को गलती से भी अपने माता-पिता के समक्ष बिल्कुल भी साझा नहीं करनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि पत्नी की कोई बात अच्छी नहीं है या उसका स्वभाव अच्छा नहीं है तो उसके बारे में आपने पार्टनर से बात करें, तालमेल बिठाने की अथक कोशिश करें, उन्हें समझाने का प्रयास करें, लेकिन कभी भी उनकी गलतियों को अपने माता-पिता, दोस्तों या रिश्तेदारों से बिल्कुल शेयर न करें।
लड़ाई के बारे में तीसरे इंसान को न बताएं
लड़ाई तो एक हर एक दंपत्ति के मध्य होते रहती है। रिश्ते में एक खट्टा मीठा पहलू आता जाता रहता है लेकिन उसके बारे में कभी किसी अन्य या तीसरे व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं बताना चाहिए। खुशहाल वैवाहिक जीवन का सबसे बड़ा मूल मंत्र यह है कि आप अपनी लड़ाई की बातें किसी भी व्यक्ति को शेयर न करें। दरअसल लड़कों की यह आदत होती है कि जब भी उनका पत्नी के साथ किसी भी बात पर लड़ाई होती है तो उसके बारे में अपने दोस्तों से बहुत ही जल्दी शेयर कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे आप दोनों के मध्य बहुत बड़ी परेशानियाँ आ सकती है। रिश्तों में दरार आ सकती है।
पत्नी का साथ दें
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि एक पति को सदैव अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए। विषम से विषम परिस्थिति में भी उनका साथ बिल्कुल भी न छोड़ें। अगर आप हर एक परिस्थिति में उनका बखूबी साथ निभाते हैं तो आपका वैवाहिक जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा और आपके रिश्ते में हमेशा मधुरता बनी रहेगी।
पत्नी की तुलना न करें
आमतौर पर पत्नी में जलन की भावना भरी होती है। वह अपने पति को किसी और के साथ बांटना बिल्कुल भी नहीं पसंद करती। इसके अलावा पत्नी को सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है जब उनके पति किसी अन्य के साथ या पराई स्त्री के साथ उसकी तुलना करते हैं या उनके समक्ष किसी और महिला की तारीफ करते हैं। पति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी अपनी पत्नी की तुलना किसी अन्य महिला के साथ नहीं करनी चाहिए।
पत्नी की सलाह लें
प्रेमानंद महाराज जी का कहना है कि हर पति को प्रत्येक कार्य में अपनी पत्नी की राय या सलाह लेनी चाहिए। अपने जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला अपनी पत्नी के साथ मिलकर करना चाहिए। खास तौर पर पारिवारिक जीवन या पारिवारिक मामले में पत्नी का साथ अवश्य देना चाहिए। उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके फैसलों की भी विशेष तौर पर इज्जत करनी चाहिए। किसी भी समय उनकी बातों पर कटाक्ष नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications