Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रिलेशनशिप में पॉलीमोरस ट्रेंड क्या है? क्यों युवाओं के बीच हो रही है पॉपुलर?
What is a Polyamorous Relationship : आज की युवा पीढ़ी जिसे हम Gen Z कहते हैं, वह हर चीज़ को नए नजरिए से देखती है और नए एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती। बदलते जमाने के साथ रिश्तों की परिभाषा भी बदल रही है। अब एक ऐसा रिश्ता चर्चा में है जिसे पॉलीमोरस रिलेशनशिप कहा जाता है। यह ट्रेंड अब भारत के यंगस्टर्स के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्या है?
पॉलीमोरी का मतलब है एक व्यक्ति का एक साथ एक से ज़्यादा लोगों के साथ प्यार और रिश्ता होना - लेकिन यह किसी धोखे या चीटिंग के साथ नहीं होता। इसमें शामिल सभी लोगों को इस रिश्ते की जानकारी होती है और सभी की सहमति से यह रिश्ता चलता है. यानी ये एक ईमानदार, ट्रांसपेरेंट और सहमति पर आधारित रिश्ता होता है।
उदाहरण के तौर पर, कोई लड़की दो लड़कों के साथ रिलेशनशिप में हो सकती है और दोनों को इसका पता हो। अगर तीनों को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और वे खुश हैं, तो यह पॉलीमोरस रिलेशनशिप कहलाएगा।
युवाओं में क्यों हो रही है पॉपुलर?
1. सोच में खुलापन
नई पीढ़ी रिश्तों को लेकर ज्यादा ओपन माइंडेड है. वह पुराने बंधनों और सीमाओं में खुद को कैद नहीं रखना चाहती। इसीलिए वे नए रिलेशनशिप मॉडल्स को एक्सप्लोर करने से हिचकिचाते नहीं हैं।
2. सोशल मीडिया और वेब सीरीज का असर
नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसी जगहों पर पॉलीमोरी से जुड़े बहुत से कंटेंट और कहानियां दिखने लगी हैं। इससे यह कॉन्सेप्ट अब नॉर्मल लगने लगा है और लोग इसे अपनाने के लिए ज्यादा सहज महसूस कर रहे हैं।
3. ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी
कुछ लोग मानते हैं कि अगर वे किसी एक पार्टनर से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं लेकिन धोखा भी नहीं देना चाहते, तो पॉलीमोरी एक ईमानदार विकल्प बन सकता है. इसमें सब कुछ सामने होता है, छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती।
4. फ्लेक्सिबल बॉन्डिंग।
इस रिश्ते में पार्टनर्स के बीच ओपन कम्युनिकेशन होता है, जिससे भावनाओं को खुलकर जाहिर करने में आसानी होती है। इससे रिश्ते में बेहतर समझ और गहराई आती है।
5. इंडिविजुअल चॉइस और फ्रीडम
Gen Z की सोच "My Life, My Rules" वाली है. वे रिश्तों में बंधन या जबरदस्ती नहीं चाहते। पॉलीमोरी उन्हें एक तरह की व्यक्तिगत आज़ादी देती है।
क्या ये हर किसी के लिए सही है?
पॉलीमोरस रिलेशनशिप हर किसी के लिए नहीं होती। यह तभी सफल हो सकती है जब सभी पार्टनर्स के बीच ट्रस्ट, कम्युनिकेशन, और ईगो-फ्री सोच हो। अगर किसी को जलन या असुरक्षा महसूस होती है तो यह रिश्ता टिक नहीं पाता। इसलिए यह रिश्ता केवल उन्हीं लोगों के लिए काम करता है जो इमोशनली मैच्योर हैं और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हैं।
संक्षेप में, पॉलीमोरी आज के युवा वर्ग के लिए एक नया लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेंड बन रहा है, जो रिश्तों में नए रास्ते खोल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications