Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
रिलेशनशिप में महिलाओं को दिखें ये रेड फ्लैग्स तो हो जाएं अलर्ट

हाल ही में दिल्ली के महरौली में हुई खौफनाक घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। इस त्रासदी ने उन महिलाओं और व्यक्तियों की सुरक्षा के संबंध में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जो टॉक्सिक और हिंसक संबंधों में शामिल है। इस घटना के बाद लिव-इन में रहने वाले कपल्स के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। कई महिलाएं ऐसी हैं जो टॉक्सिक रिलेशनशिप को भी चलाने की कोशिश करती हैं। चाहे उन्हें अपने रिश्ते को लेकर उन्हें कितने ही रेड फ्लैग क्यो न मिल जाएं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं। जो आपके रिश्ते में रेड फ्लैग की और इशारा करती हैं।

एक दूसरे पर विश्वास न होना
मनमुटाव हर रिश्ते में होता है, लेकिन अगर एक दूसरे पर विश्वास नही है तो वो रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं सकता है। किसी भी अच्छे रिलेशनशिप में साझेदारी को आधार पर भरोसे की जरुरत होती है। जब सामने वाला आप पर अविश्वास करते हैं, तो यह बात साफ इस चीज की ओर इशारा करता है कि आपका रिश्ता नाजुक है।

एब्यूजिव रिलेशनशिप को कहे ना
शरीर, मन और भावनाओं का दुरुपयोग हमेशा एक रिश्ते में चेतावनी का संकेत देता है। चाहे कोई भी दुरव्यवहार हो आपके मन और भावनाओं के लिए हानिकारक ही होता है। शारीरिक शोषण, मानसिक हिंसा की तरह ही PTSD हो सकता है। इसलिए अगर आपको अपने रिश्ते में खुद का सम्मान नहीं दिख रहा तो जितनी जल्दी हो सकें उस रिश्ते से निकलने की कोशिश करें।

ओवर कंट्रोलिंग बिहेवियर
किसी भी रिश्ते में ज्यादा कंट्रोल करने का स्वभाव आपको आपके रिशते को लेकर डायरेक्ट रेड फ्लैग की और इशारा करता है। जो लोग आपके काम, विश्वास को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, वो अपनी इच्छाओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप में मतभेदों के लिए समझौता और सहनशीलता शामिल होता है। लेकिन सामने वाला व्यक्ति कैसे व्यवहार करता है, इस पर किसी का कोई प्रभाव नहीं होता।

फाइनेंशियल प्रॉब्लम
अपने लव पर्टनर के साथ वित्तीय मामलों पर चर्चा करते समय, कुछ हद तक सहमति पाना आम बात होती है। अगर आपके और आपके पर्टनर के बीच वित्तीय समझौते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन अगर एक पक्ष बार-बार उन्हें तोड़ता है, चाहे महंगी खरीदारी हो या कोई और बड़ा खर्चा, तो ये चीज आपके रिश्ते के लिए टॉक्सिक हो सकता है।

जलन
किसी भी रिलेशनशिप में पर्टनर का दूसरे किसी के साथ ज्यादा समय बितना औऱ इसे लेकर आपको जलन होना आम बात है। लेकिन अगर वो आपके ऊपर अपने फैसले डाल रहा हो, या फिर आपको किसे बात करनी हैं, किसे दूर रहना है, आपके दोस्त कौन होंगे, इसके फैसले सामने वाला कर रहा है तो ये आपके लिए अच्छा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
