Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Diwali Puja 2024: क्या पुरानी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा का दिवाली पूजन में दोबारा प्रयोग कर सकते हैं?
Diwali Puja 2024: सनातन धर्म में दीपावली का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां घर में स्थापित की जाती हैं और विधिपूर्वक पूजा की जाती है। लेकिन कुछ लोग पिछले साल की मूर्तियों का ही उपयोग कर लेते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा करना उचित है या नहीं।

दिवाली 2024 कब है? (Diwali 2024 Kab Hai?)
इस वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली 1 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियों की स्थापना कर उनकी विशेष पूजा की जाती है। हालांकि, कुछ लोग पुरानी मूर्तियों का पुनः उपयोग कर लेते हैं, जो एक सामान्य प्रश्न उठाता है: क्या ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार सही है?
क्या पुरानी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का उपयोग कर सकते हैं? (Can We Reuse Old Lakshmi Ganesha Idols for Diwali Puja?)
शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन पूजा के लिए हमेशा नई मूर्तियों की स्थापना करनी चाहिए। पुरानी मूर्तियों का उपयोग करने से ग्रह दोष और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि हर साल नई मूर्तियों की ही स्थापना की जाए, ताकि शुभता और समृद्धि प्राप्त हो सके।
कब पुरानी मूर्ति का उपयोग संभव है?
अगर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिट्टी की न होकर धातु जैसे पीतल, चांदी, सोना या अष्टधातु की हैं, तो इनका पुनः उपयोग किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें, मूर्ति को पुनः उपयोग से पहले गंगाजल से शुद्ध करना आवश्यक है।
खराब या खंडित मूर्तियों का उपयोग न करें
अगर धातु की मूर्ति खंडित हो गई है या काली पड़ गई है, तो उसका उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह पूजा में बाधा डाल सकती है। साथ ही, मूर्ति की स्थापना से पहले पूजा स्थल पर लाल कपड़ा अवश्य बिछाएं, क्योंकि बिना कपड़े के मूर्ति की सीधी स्थापना शास्त्रों में वर्जित मानी गई है।
इस प्रकार, पुरानी मूर्तियों का उपयोग केवल धातु की मूर्तियों तक सीमित है, वह भी शुद्धिकरण के बाद। जबकि मिट्टी की मूर्तियों का हर साल नई स्थापना करना ही शास्त्रों के अनुसार शुभ और लाभकारी माना गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
