Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Kartik Purnima 2024 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कर लें कोई एक उपाय, अगले पूरे वर्ष देवी लक्ष्मी की होगी कृपा
Kartik Purnima 2024 Upay: सनातन धर्म में कार्तिक महीने को अत्यंत शुभ और फलदाई माना गया है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 15 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी या जलाशय में स्नान और दान करने से पूरे महीने की पूजा का फल प्राप्त होता है।
कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है, और मान्यता है कि इसी पवित्र महीने में उन्होंने मत्स्य अवतार लिया था। इसे गुरु नानक जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के जीवन में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।

पवित्र नदी में स्नान
मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में वास करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों का नाश होता है। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
भगवान विष्णु की पूजा
कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन प्रातः काल भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार को तुलसी के पत्ते चढ़ाकर पूजा करें। सत्यनारायण की कथा सुनें और भगवान शिव के त्रिपुरारी रूप का पंचामृत से अभिषेक करें। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें।
कृतिका माताओं की पूजा
कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा के उदय के बाद कार्तिकेय की छह माताओं - प्रीति, संतति, क्षमा, अनसूया, शिव और संभूति - की विशेष पूजा करें। मान्यता है कि इस पूजा से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है तथा धैर्य और अन्न में वृद्धि होती है।
दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर शाम के समय नदी या जलाशय में दीप प्रज्वलित करने का विशेष महत्व है। इस समय दीप जलाते हुए निम्न मंत्र का जाप करें और दीपक को जल में प्रवाहित करें:
"कीटाः कीट, मश्काश्च वृक्षे जले स्थले, ये विचारन्ति जीवः, दृष्ट्वा प्रदीपं नहि जन्मभागिनस्ते मुक्तरूपा हि भवति तत्र।"
मान्यता है कि इस प्रकार दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, गर्म कपड़े, जूते-चप्पल दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में निवास करती हैं, जिससे कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications