Latest Updates
-
सिर्फ 16 साल 2 महीने की निकली वायरल गर्ल मोनालिसा? जानें नाबालिग से शादी करने पर क्या है सजा -
कानपुर का लेदर है इटली तक मशहूर, कोई नहीं जानता 100 साल पुरानी सीक्रेट तकनीक -
कब मनाया जाएगा बंगाली नव वर्ष? जानें 'पोइला बैसाख' मुगल काल से क्या है कनेक्शन? -
Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘नारी को शिक्षित करो' भीमराव अंबेडर जयंती पर शेयर करें उनके ये 20 विचार -
Baisakhi 2026 Wishes in Punjabi: बैसाखी पर भंगड़ा और गिद्दा के साथ अपनों को भेजें पंजाबी शुभकामनाएं -
सपने में शादी देखना क्या देता है संकेत? शुभ खबरी या किसी बदलाव का इशारा, जानें इसका मतलब -
बैसाखी पर गुड़ के टुकड़े का यह अचूक उपाय आपको बना सकता है मालामाल, जानें करने की सही विधि -
क्या होती है पार्किंसंस की बीमारी? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय -
क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें खालसा पंथ के '5 प्यारों' की कहानी, जिन्होंने हिलाई मुगलों की नींव -
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल
मुंहासों के दाग धब्बों के लिए 20 घरेलू उपचार
युवावस्था में हार्मोन्स में परिवर्तन और असंतुलन के कारण मुंहासें आना कोई असामान्य बात नही है। युवावस्था में हम अपनी त्वचा की देखभाल अच्छी तरह से नही कर पाते, विशेषकर तब जब हमें मुहांसे आते हैं। इसके कारण मुहांसों के दाग पड़ जाते हैं। खूबसूरत त्वचा हर कोई चाहता है मगर उसे मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। कहीं बाहर आने से पहले आपको अपने चेहरे को धोना चाहिये लेकिन बहुत सी लड़कियां ऐसा नहीं करती। इसके अलावा अगर आप प्रतिदिन मेकअप लगाती हैं तो रात को सोने से पहले मेकअप जरुर उतार लें, नहीं तो मुंहासे और भी ज्यादा फैल जाएंगे।
वैसे तो मुंहासों के दाग हटाने के लिये बहुत से उपाय हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपचार ऐसे हैं, जिन्हें आप बिना किसी साइड इफेक्ट के प्रयोग कर सकती हैं। नीचे दिये गए 20 घरेलू उपचार आपके चेहरे से मुंहासों के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत सहायक होगें, तो इन्हें आजमाइये और पाइये दमकता हुआ सुंदर चेहरा।

#1: चंदन का मास्क
सामग्री:
चंदन का पाउडर , गुलाब जल
विधि:
1. इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
2. इसे एक घंटे के लिए लगा रहने दें।
3. पानी से अच्छी तरह धो डालें।

#2: मेथी पेस्ट
सामग्री:
मेथी की पत्तियां
विधि:
1. मेथी की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं।
2. 30 मिनिट बाद इसे धो डालें।

# 3: ठंडक पहुँचाने वाला पैक
सामग्री
मेथी दाना
विधि:
1. मेथी दानों को पानी में उबालें और ठंडा होने पर इस घोल को मुहांसों के दागों पर लगाएं।
2. चेहरा धोने के लिए इसका उपयोग करें। इसे पोछें नही, पानी को अपने आप सूखने दें।

#4: ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
सामग्री:
जैतून का तेल
विधि:
1. प्रभावित भागों पर प्रतिदिन तेल से मालिश करें।
2. इसमें मॉस्चराइजिंग का गुण होता है जो त्वचा को नरम बनाता है और मुंहासों के निशान को कम करता है।

# 5: एलोविरा जूस (रस)
सामग्री
एलोविरा जूस
विधि:
1. एलोविरा पौधे का रस मुंहासों के दाग ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है तथा साथ ही साथ जब मुंहासें आते हैं तब भी यह बहुत उपयोगी है।
2. मुंहासों के दागों को मिटाने के लिए चेहरे पर प्रतिदिन इसका जूस लगाएं।

# 6: शहद से उपचार
सामग्री:
शहद
विधि:
1. मुंहासों के निशानों पर शहद लगाएं।
2. इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और बाद में धो डालें। शहद के जीवाणुरोधी गुणों के कारण मुहांसों के निशान कम हो जाते हैं।

# 7: नीबू से उपचार
सामग्री:
नीबू का रस
विधि:
1. मुंहासों के निशानों पर नीबू लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।

#8: गुलाबजल टोनर
सामग्री
गुलाबजल
विधि:
1. यदि आपके पास गुलाब जल नही है तो आप गुलाब की कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर गुलाबजल बना सकते हैं।
2. बन जाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

#9: आलू से सफ़ाई
सामग्री:
आलू
विधि:
1. कुछ आलू को कद्दूकस कर लें और इससे एक पेस्ट बनाएं।
2. पिसे हुए आलू को प्रभावित जगह पर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद पानी से धो डालें।

#10: स्वयं को हाइड्रेट रखें
दिन के दौरान जितना हो सके थोडा थोडा करके भरपूर पानी पीयें। पानी की उचित मात्रा आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाती है और दाग धब्बों को कम करती है।

#11: सब्जियों का जूस पीयें
सब्जियां पोषक तत्वों और प्रोटीन्स का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं। अत: सप्ताह में कम से कम 3 - 4 बार सब्जियों का जूस पीयें। इससे आपकी त्वचा की रंगत भी निखरेगी।

#12: ग्रीन टी पीयें
ग्रीन टी पीने से शरीर के विषारी पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। मुंहासों के धब्बों और निरुत्साही दिखने वाली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन 1-2 कप ग्रीन टी पीयें।

#13: टमाटर से उपचार
सामग्री:
टमाटर
विधि:
1. एक टमाटर काटें तथा इसे अपने चेहरे पर रगड़ें।
2. इसे कुछ देर लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें।

#14: बर्फ
बर्फ के कुछ टुकडें लें और उन्हें दाग धब्बों पर रगड़ें, इसे प्रतिदिन करें।

#15: प्रतिदिन व्यायाम करें
प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट व्यायाम करें। प्रतिदिन व्यायाम करने से न सिर्फ वज़न कम होता है बल्कि मुंहासों पर भी नियंत्रण रहता है।

#16: टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल की कुछ मात्रा लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। इससे सूजन और लालिमा कम होगी।

#17: अपने चेहरे को साफ़ रखें
बाहर से आने के बाद अपना चेहरा धोएं। इससे बैक्टीरिया और धूल भी दूर होती है।

#18: मेकअप निकालें
यदि आप मेकअप करती हैं तो जैसे ही आप घर पहुंचें जितना जल्दी हो सके मेकअप निकाल दें। इसके अलावा बहुत लम्बे समय तक एक ही उत्पाद का उपयोग न करें। तेल पर आधारित उत्पाद लेने से बचें।

#19: चेहरे को हाथ न लगाएं
यदि आप मुंहासे के बारे में लगातार चिंता करती रहेंगी और इन्हें हाथ लगाती रहेंगी तो यह और अधिक बढ़ेंगे। इसके अलावा दाग धब्बे भी आ जायेंगे और सूजन भी बढ़ेगी। अत: स्थिति को और खराब होने से बचाने के लिए अपने चेहरे को बार बार हाथ न लगाएं।

#20: बेकिंग सोडा
सामग्री:
बेकिंग सोडा
पानी
विधि:
1. बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
2. 20 मिनिट बाद इसे निकाल दें और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications











