Latest Updates
-
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय -
Kamada Ekadashi Vrat Katha: कामदा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु की कृपा से पूरी होगी हर इच्छा -
Kamada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...कामदा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Kamada Ekadashi Sanskrit Wishes: इन दिव्य संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कामदा एकादशी पर किन राशियों का होगा भाग्योदय? जानें अपना भविष्यफल
यौन क्षमता को बढ़ाने के लिए पुरुषों के लिये 10 आहार
40 प्रतिशत प्रजनन की समस्याएँ पुरुषों को होती हैं। उम्र और स्वास्थ्य से संबन्धित समस्याएँ प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।
READ: शीघ्रपतन की समस्या से निजात पाने के लिये खाएं ये आहार
एक संतुलित आहार ना केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है। अध्ययन से यह साबित हो चुका है कि आपके आहार का आपके शुक्राणुओं की क्वालिटी और शुक्राणुओं की मात्रा से सीधा संबंध है।
READ:अपनी प्रजनन क्षमता को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के उपाय
जो लोग फल और सब्जियाँ कम खाते हैं वो इस तरह की समस्याओं से ज्यादा ग्रसित होते हैं। बच्चे पैदा करने और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने आहार में निम्न चीजों को शामिल करना चाहिए।

केले
विटामिन ए, सी, और बी 1 के साथ ही, मैग्निशियम और प्रोटीन की अधिकता के कारण केला एक सेक्स फूड है। ये सभी पोशाक तत्व शुक्राणुओं की मात्रा बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। यह फल विटामिन बी और ब्रोमले से भरपूर है जो कि पावरफल सेक्स हार्मोन्स हैं और यौन क्षमता बढ़ाते हैं। केले को बनाना शेक और बनाना स्मूथी के रूप में लिया जा सकता है। केले के इन गुणों का लाभ उठाने के लिए इसका रोजाना सेवन करें

टमाटर
इन्फेर्टिलिटी से ग्रसित लोगों में लाइकोपीन का स्तर बहुत कम होता है। कैरोटीनॉयड लाइकोपीन शुक्राणुओं की संख्या और गतिविधि बढ़ाने में मददगार है और टमाटर इस एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है। लाइकोपीन की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ खाना शुक्राणुओं के लिए अच्छा है इसलिए अपने आहार में टमाटर जरूर लें।

लहसुन
लहसुन में विटामिन बी 6 और सेलेनियम की अधिकता होती है जो कि कामेच्छा बढ़ाता है। विटामिन बी 6 जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हार्मोन्स को नियंत्रित करता है वहीं एंटी-ओक्सीडेंट्स शुक्रणुओं की रक्षा करते हैं और यौन क्षमता बढ़ाते हैं। एलिसीन का अच्छा स्त्रोत होने के कारण लहसुन यौन अंगों में रक्त का संचार बढ़ाता है और यौन क्षमता बढ़ाता है।

सेब
सेब एक संतुलित फल है और इसमें सभी पोषक तत्वों का मिश्रण होता है। सिरका से रूप में सेवन की गई सेव बहुत प्रभावी हो सकती है। सेव का रोजाना सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।

काजू
काजू में ज़िंक की अधिकता होती है जो कि शरीर को तरोताजा करने और पुरुष और महिलाओं में यौन क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर है। अध्ययन से यह साबित हो चुका है कि थोड़े समय तक काजू के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है और शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है। काजू से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी काजू का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अनार
अनार का जूस शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है और इन्हें स्वस्थ रखता है। यह रक्त में मेलोनडियाडेहाइड के स्तर को कम करती है जो कि शुक्राणुओं के निर्माण को कम करता है और स्तंभन दोष पैदा करता है। अनार का जूस पीने के कई फायदे हैं जैसे कि - यह शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है, स्तंभन दोष दूर करता है और शुक्राणुओं की गतिविधि और केन्द्रीकरण को प्रभावित करता है।

एवोकेडो (रुचिरा)
विटामिन ई की अधिकता के कारण एवोकेडो शुक्राणुओं की गतिशीलता को प्रभावित करता है। विटामिन ई की उपस्थिती अंडों के निषेचन में मदद करता है। एवोकेडो में फोलिक एसिड और विटामिन बी 6 की अधिकता होती है। ये यौन हार्मोन्स की क्रियाविधि को सही रखते हैं और यौन स्वास्थ्य को बरकरार रखते हैं। इसे लेने का सही तरीका है कि आप इसके कुछ टुकड़े सलाद में और सैंडविच में ले सकते हैं।

शतावरी
मध्यकालीन युग से यौन क्षमता के समाधान में इस्तेमाल की जा रही यह औषधि शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में कारगर है। विटामिन सी की अधिकता के कारण शतावरी शुक्राणुओं की व्यवहार्यता और गतिशीलता में मदद करता है। शतावरी का सलाद एक अच्छा तरीका हो सकता इसे आहार में शामिल करने का। इसका सेवन अन्य सब्जियों से साथ भी किया जा सकता है।

कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में ज़िंक की अधिकता होती है, और जहां तक शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और टेस्टोस्टेरोन हारमोन को बढ़ाने का सवाल है कद्दू के बीज इसमें बहुत फायदेमंद हैं। प्रजनन के लिए शुक्राणुओं की संख्या का अधिक होना आवश्यक है। कद्दू के बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड की अधिकता होती है जिससे कि यौन अंगों में रक्त का संचार का सही रहता है और यौन क्षमता बढ़ती है। यदि आप पापा बनना चाह रहे हैं तो रोजाना के खाने में ज़िंक वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications











