How To Make Kalonji Hair Oil At Home: आजकल बाल झड़ना, समय से पहले सफेद होना और रूखेपन की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में, कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं में से एक है कलौंजी का तेल, जिसका उपयोग लंबे समय से बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी कलौंजी का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। दरअसल, कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से बालों में कलौंजी का तेल लगाने से बालों का टूटना, झड़ना और रूखेपन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप चाहें तो यह तेल घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे
कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें थाइमोक्विनोन (Thymoquinone), ओमेगा-6 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन-ई, अमीनो एसिड और प्लांट स्टेरॉल जैसे कई प्राकृतिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद कर सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम करने, स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने और बालों को मुलायम बनाने में सहायता मिल सकती है। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि इसमें मौजूद थाइमोक्विनोन स्कैल्प की सूजन कम करने में मददगार हो सकता है।
घर पर कलौंजी का हेयर ऑयल बनाने की विधि
सबसे पहले कलौंजी को धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक हल्का भून लें।
इसके बाद इन्हें थोड़ा ठंडा करके हल्का दरदरा कूट लें।
अब एक पैन में नारियल तेल या ऑलिव ऑयल डालें और उसमें कुटी हुई कलौंजी मिला दें।
इस मिश्रण को लगभग 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि बीजों के गुण तेल में अच्छी तरह मिल जाएं।
इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें।
जब तेल ठंडा हो जाए, तो उसे सूती कपड़े या महीन छलनी से छानकर कांच की साफ और सूखी बोतल में भर लें।
बोतल को धूप और नमी से दूर रखें। सही तरीके से रखने पर यह तेल लगभग 3 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
कलौंजी का हेयर ऑयल कैसे लगाएं?
तेल लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। इसके बाद हल्का गुनगुना तेल लेकर उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर बचा हुआ तेल बालों की पूरी लंबाई पर लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे 1 से 2 घंटे तक लगा रहने दें। चाहें तो रातभर भी छोड़ सकते हैं और सुबह किसी हल्के शैम्पू से बाल धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
More HAIR CARE News
- Hair Spa At home: घर पर रखी इन 5 चीजों से करें हेयर स्पा, बिना पार्लर जाए ही मिलेंगे सॉफ्ट और शाइनी बाल
- Summer Hair Care: गर्मियों में बालों के लिए बेस्ट 5 हल्के तेल, बिना चिपचिपाहट के मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल
- बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल
- भीषण गर्मी में स्किन और बालों को बचाएं, अपनाएं ये जादुई टिप्स
- नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज
- गंजे सिर पर उग आएंगे नए बाल, बस नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें
- 50 की उम्र के बाद भी पाएं भाग्यश्री जैसे घने और काले बाल, इन 5 देसी चीजों से बनाएं खास तेल
- फंगस नहीं, इन विटामिन्स की कमी है ड्रैंडफ की असली वजह, एक्सपर्ट ने बताया हल