Early Symptoms of Diabetes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण डायबिटीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यह बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि शरीर पहले से ही कई छोटे-छोटे संकेत देने लगता है जिन्हें ज्यादातर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना और गंभीर जटिलताओं से बचना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं डॉ. शालिनी सिंह सोलेंके से डायबिटीज के 7 ऐसे शुरुआती लक्षण, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1. रात में सोने से पहले बार-बार प्यास लगना
डायबिटीज एकदम से नहीं हो जाती बल्कि इसके लक्षण सालों पहले से ही दिखने लगते हैं। इनमें से एक है बार-बार प्यास लगना खासतौर पर रात में सोने से पहले बार-बार पानी पीने की इच्छा होना। अगर ऐसा हो तो यह बढ़ते ब्लड शुगर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
2. रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
बार-बार यूरिन आना डायबिटीज का एक सामान्य शुरुआती लक्षण माना जाता है। शरीर अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। लेकिन लोग इसे ठंड या फिर कमजोरी की वजह समझ लेते हैं जो एक बड़ी गलती है।
अगर बिना किसी खास वजह के बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो यह इंसुलिन असंतुलन का संकेत हो सकता है। भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होना और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। नियमित खानपान के बाद भी कमर और पेट के आसपास बढ़ती चर्बी इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है। आप इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से संपर्क कर जरूरी कदम उठाएं। अगर मामूली कट या घाव भी जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। अचानक भूलने की आदत, कन्फ्यूजन या ध्यान लगाने में कठिनाई भी डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकती है।3. अचानक मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाना
4. सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होना
5. पेट के आसपास तेजी से चर्बी बढ़ना
6. छोटी चोट या घाव का देर से भरना
7. बार-बार भ्रमित होना या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
More DIABETES News