Aaj Ka Rashifal 10th December: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज उछाल

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको व्यर्थ की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा अन्यथा भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। स्वास्थ के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के सदस्यों के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में वर्क लोड बढ़ने की संभावना है। आज उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव भी कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप घर के सदस्यों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आप बिना सोचे समझे ना करें। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। यदि सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 11:35 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। आज उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आप कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं भी बना सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय व्यतीत करेंगे। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और आज आपका किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों से दूर रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कठिन रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। अगर आप अभी व्यापारी हैं तो आज आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगी। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन होने की संभावना है साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। खुद को तरोताजा ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपको उनकी ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। दफ्तर में आपका कोई लंबित कार्य पूरा होगा। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:10 से 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो बदलाव के लिए यह समय उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया तो उसे चुकाने का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। छोटी सी बात पर आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियां को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सोच समझकर अपनी व्यवसायिक योजनाए बनाएं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, December 10, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion