Latest Updates
-
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम
Aaj Ka Rashifal 14th September: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया बदलाव लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 8:55 से 11:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपका तनाव बढ़ सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती अन्यथा आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप किसी सेमिनार आदि का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त होंगी जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में खराब सेहत का असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर खुद पर ध्यान दें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपकी अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपनों के प्रति आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज घर पर दोस्तों का आना हो सकता है। आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हालांकि आपको अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा लापरवाही महंगी साबित होगी। दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। काम के साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं या फिर आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। आज बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताकर आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च ना करें। दफ्तर में आपकी खूब प्रशंसा होगी। विपरीत परिस्थिति में आसानी से कम कर पाने की आपकी कला आपको एक अलग पहचान दिलाएगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। उन्हें एहसास कराएं की आप उनसे कितना प्रेम करते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा आप कड़ा परिश्रम करें, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उचित है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की दूरियां कम होंगी। पैसों के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का कोई मौका हाथ से निकल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यात्रा टल सकती है। पैसों के मामले में आपको अधिक सतर्क रहना होगा नहीं तो आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications