Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
Aaj Ka Rashifal 23rd April: कुंभ राशि वाले आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर में होने वाली सारी छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बनाने में भी मदद मिलेगी।
यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लव लाइफ में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपको रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा प्रेशर लेने से बचने की आवश्यकता नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। खर्चों की लिस्ट में कमी आ सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 1:25 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होने वाली है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के मामले में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय जल्दबाजी न करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत और समझदारी के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 12:25 से शाम 7:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज दोस्तों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप गुस्से में कोई भी काम न करें। दफ्तर में आज आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। हो सकता है बॉस आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप सजग रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम आज अधूरा रहता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई छोटा सा काम पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 5:20 बजे से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते में प्रेम और मिठास बनी रहेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में बॉस आप की खूब प्रशंसा करेंगे। ऐसे में आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढ़ेगा। बेहतर होगा आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि को खराब कर सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। मौज मस्ती पर आज आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरी करने वाले लोगों के प्रदर्शन में सुधार आएगा। आपकी मेहनत को उच्च अधिकारी भी सराहेंगे। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपना स्टॉक बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बाहरी लोगों की दखलंदाजी के कारण आपके घर की शांति और एकता भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खासतौर पर उधार लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। वहीं व्यापारी किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी आर्थिक लेनदेन करने के लिए आज का दिन ठीक उचित नहीं है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपका तनाव कम कर सकता है। अपने प्रिय का साथ पाकर आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आपको शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचना होगा। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ कारोबार करने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए आपको उधर भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। अगर आप व्यापारी हैं और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपकी इच्छा आज पूरी न हो, लेकिन आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। जल्दी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











