Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 23rd November: सिंह राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल, ये राशियां भी रहेंगी लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर का माहौल आज कुछ तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में आप स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आएगी। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से अपना कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से जल्द ही अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको अपने सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी लंबे चक्कर में फंस सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप प्रमोशन आदि को लेकर कोई नया कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको दूसरों के कहने पर अपनी आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो उसे आज पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। मुमकिन है उसका उचित फायदा आपको मिले। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहने वाला है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म होगी और एक बार फिर आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। विशेष रूप से यदि कर्मचारियों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ बहुत ही अच्छा अवसर लगेगा। अतीत में किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा आप अपने अनियंत्रित क्रोध पर लगाम लगाएं अन्यथा आपकी यह आदत आपका अपनों से दूर कर सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा आप पर दबाव बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा पैसों के लेन देन में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से शाम 7:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहेगा। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण आज आपका नुकसान संभव है। हो सकता है हाथ में आया कोई बढ़िया मौका निकल जाए। घर में चल रही है समस्याओं के कारण आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। दफ्तर में आज आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आपको विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति की है तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। लंबे समय से आपका रुका हुआ कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। आज आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले भी लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। हालांकि जल्द भरोसा करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपके अपने आप से काफी नाखुश रहेंगे। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही थकान भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपसे जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपकी तरक्की हो। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक, किताबें और खिलौने का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय आपसे खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों के लिए आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज परिवार के लिए कोई विशेष दिन हो सकता है। ऐसे में अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कमजोर विषयों को समझने के लिए आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने पैसे बेवजह की चीजों पर खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके मार्ग में बाधा आएगी। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 12:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा शाम तक आपकी जेब खाली हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के लिए दिन उचित है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











