Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 26th August: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, कम प्रयास में मिलेगी अपार सफलता
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, तो आईए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। कुछ सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। ऐसे में आप अपना आपा खोने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों के मामले में पड़ने से बचें नहीं तो आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। दफ्तर में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचना होगा अन्यथा आपकी छोटी सी गलती पर बहुत का गुस्सा भड़क सकता है। मुमकिन है आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आप किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि हाल ही में अपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अच्छी सेहत के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की आवश्यकता है और आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जाएगा। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आप अपने फैसले न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। हालांकि आपको बेवजह की चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के माहौल में सुधार आएगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास आज उन्हें काफी प्रभावित कर सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई नई सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन ना करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में यदि कोई काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











