Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Aaj Ka Rashifal 30th August: इन राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक लाभ, दूर होगी पैसों की तंगी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज अब जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। आज पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम दिया जा सकता है। ऐसे में आप छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ कमाने के लिए समझदारी से अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आप किसी भी वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका नियंत्रित क्रोध आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो बेवजह के पचड़ों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। पैसों के मामले में अब काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको आय का नया साधन प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करते रहें। बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक के जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज अब बचत भी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कानूनी मामलों में आपको अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने विरोधियों को अपनी बुद्धिमानी और सूझबूझ से मात देने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपके हाथ कोई बड़ा आर्डर भी लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि आपको अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होगी। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications