Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Aaj Ka Rashifal 9th July: इन राशियों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जीवनसाथी का खराब बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप कार्यस्थल पर ऐसी बातों से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपके साथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आप जल्द से जल्द से अपनी इस आदत से छुटकारा पाने का प्रयास करें। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
निजी जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली और प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको घर के दूसरे सदस्यों की जरूरतों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ बहुत ही यादगार पल बिताएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका रुका हुआ काम बन सकता है और आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका पूरा ध्यान सिर्फ पैसों पर होगा और आप पैसा कमाने के नए मौके तलाशेंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता ना मिल पाने के कारण आज आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपनी समझदारी से आप अधिक बचत कर पाएंगे। प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा। झूठ का सहारा लेने से बचें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8:25 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications