Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
April Monthly Rashifal 2023: नए अवसरों से भरा रहेगा इन राशियों के लिए अप्रैल का महीना
अप्रैल का महीना सभी 12 राशियों के लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। इस माह की शुरुआत एकादशी तिथि से हो रही है। इसके अलावा ग्रह नक्षत्रों के बदलाव का असर जहां कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा, वहीं कुछ के लिए नई चुनौतियां खड़ी होगी।
आइए देखते हैं कि इस माह किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आपके अधूरे कार्य पूरे होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। माह की शुरुआत आपके लिए काफी धमाकेदार होने वाली है। इस अवधि में आपको कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माह के मध्य में कुछ परेशानियां हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी रहेगी। इस अवधि में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। इसके अलावा मानसिक रूप से आप काफी परेशान भी रहेंगे। माह के मध्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आप दैनिक खर्चों को भी ठीक से नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज का बोझ बढ़ने के कारण आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले को लेकर भी आप काफी परेशान रहेंगे। आपको वकील और कोर्ट के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। चिंता और काम के प्रेशर के कारण स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है, लेकिन इसके बाद आपको अपने और परिवार के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस अवधि में आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों को आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। साथ ही आपके बड़े बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में आप किसी कीमती सुख सुविधा की चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप गलत खानपान की आदतों से बचें। इसके अलावा आप पर्याप्त आराम भी करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपके लिए अप्रैल का महीना बहुत ही विशेष रहने वाला है। इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। माह के मध्य में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। इस दौरान आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा पुराने कर्ज से भी आपको मुक्ति मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको काम के साथ खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, लाल, सफेद
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से चला आ रहा आपका अथक प्रयास सफल होगा। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपके अंदर कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आप बच्चों के साथ बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय आप अधिक सतर्कता बरतें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर भी आप ध्यान दें। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत में आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप व्यर्थ की चीजों पर बर्बाद न करें। इस अवधि में आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं तो किसी भी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ दें। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ इस दौरान आपको काफी परेशान कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्क लोड अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रेशर भी बढ़ सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का भी प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। पैसों के मामले में यह माह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ेगा। माह के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ल इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
माह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। इस अवधि में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। माह का मध्य आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। अचानक धन लाभ होने के आसार हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं और दफ्तर में किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो इस दौरान आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो यह समय उचित नहीं है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। इस अवधि में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको मेहनत करने की भी जरूरत है। इस माह आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आप की मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह कोई भी कागजी काम करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा भविष्य में पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय भी आप सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आप काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो में आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके लिए अप्रैल का महीना कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपके लिए कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। इस दौरान घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा अपनों का रुखा व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपके छोटे छोटे कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की रुक सकती है कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपको काफी निराशा होगी। इस अवधि में आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय विवादस्पद रहेगा। दूसरों की बातों में आकर अपने साथी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। इस दौरान आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप अपना कारोबार विदेशों में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। जब बात अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। माह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अप्रैल का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज को लेकर इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप पूरा फोकस करें। इसके अलावा अपना कोई भी काम आप अधूरा छोड़ने से बचें। अपने सभी काम आप तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी व्यवसायिक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार करने से बचने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह माह कुछ निराशाजनक रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपका प्रयास विफल हो जाए। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप मेहनत करें और उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। इस अवधि में पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल जाएगा जिसके कारण आपको काफी परेशान रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी बड़ी समस्या को हल करने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस अवधि में आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











