Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Pink Moon 2023: नजर आने वाला है पिंक मून, जानें सभी 12 राशियों पर इसका क्या होगा असर
हिन्दू धर्म में चन्द्रमा और उसकी गतिविधियों को बहुत विशेष माना गया है। वसंत की पहली पूर्णिमा जिसे चैत्र माह की भी पूर्णिमा कहा जाता है, पिंक मून कहलाती है। इस वर्ष पिंक मून की यह घटना 6 अप्रैल को होने वाली है। पिंक मून को 'अप्रैल पूर्णिमा', 'पेसाच' और 'फसल चंद्रमा' के नामों से भी जाना जाता है।
अप्रैल के पूरे पहले सप्ताह में दिखने के साथ ही 5 अप्रैल की रात को यह पिंक मून अपने चरम में पहुँच जाएगा। हालांकि इसे पिंक मून इसलिए नहीं कहा जाता क्योंकि चन्द्रमा गुलाबी दिखाई देगा, बल्कि यह शब्द पूर्वी अमेरिका में पाये जाने वाले फूल हर्ब मास पिंक से प्रेरित है जो वसंत ऋतु में खिलता है।

पिंक मून के समय चंद्रमा की चमक देखने लायक होगी और आसमान नीला दिखाई देगा। जानते हैं इस पिंक मून घटना का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहने वाला है -
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को समस्याओं से निदान मिलेगा। जिनको वैवाहिक जीवन में समस्याएं पेश आ रही हैं उनको इस दौरान समाधान मिलेगा। इस समय प्रभावी ढंग से बातचीत का रास्ता अपनाना बेहद ज़रूरी है क्योंकि रिश्ते में आ रही मुश्किलों का हल निकलेगा।
वृषभ राशि
पिंक मून का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक अपने पेशेवर जीवन में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान लोगों को धैर्य बनाये रखने की ज़रूरत है। इस दौरान जातक अपने कौशल में कुछ नया जोड़ सकते हैं।
मिथुन राशि
पिंक मून के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को कोई विशेष व्यक्ति मिल सकता है। इसके साथ ही इस दौरान उनकी रूचि किसी नई चीज़ में बढ़ सकती है। यह समय जातकों के लिए शुभ रहेगा और आपके पक्ष में काम करेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक पिंक मून के दौरान उदासीन रहेंगे। वह अपने परिवार और विरासत से जुड़ी पुरानी यादों को याद करेंगे। बहुत सारी भावनाएं आप पर
हावी होंगी। हालांकि जातकों को आगे बढ़ने की ज़रूरत है और अतीत पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जीवन में बेहतर करने का यही उचित समय है।
सिंह राशि
पिंक मून की अवधि में सिंह राशि के जातक बेहद रचनात्मक रहेंगे और यह समय आपके पक्ष में काम करेगा। यदि किसी बात के बारे में निश्चित हैं, तो आपको अपनी योग्यता पर भरोसा करना होगा और आगे बढ़ना होगा। यह समय आपके लिए कुछ अच्छे नतीजे ला सकता है, इसलिए अपनी रचनात्मकता का उचित इस्तेमाल करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आय के नये स्रोत शुरू होंगे। पिंक मून के प्रभाव के दौरान अपने बजट, आय-व्यय का लेखा जोखा रखें, इससे धन की अधिक बचत करने में सक्षम होंगे।
तुला राशि
यह समय जातकों के जीवन में एक महत्वपूर्ण शक्ति की तरह रहेगा। करियर की बात करें तो पेशेवर लोग अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही इस समय जातकों को अपने करियर पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है जिससे मेहनत का फल प्राप्त कर सकें।
वृश्चिक राशि
इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को थोडा आराम लेने की ज़रूरत है। इस समय अपने व्यस्त दिनचर्या से मुक्त होकर तनाव से दूर रहने की ज़रूरत है। एक साथ कई काम हाथों में लेने से आपका तनाव बढ़ रहा है, इसलिए इस दिन चिंताओं को त्यागें।
धनु राशि
यह समय धनु राशि के जातकों के लिए बेहद सुकून भरा रहेगा और आप सामाजिक जीवन का आनंद लेंगे। अपने लिए थोड़ा समय निकालने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रेम की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है, और वैवाहिक योग भी बन सकता है।
मकर राशि
यह समय मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली और करियर के लिए शुभ रहेगा। पेशेवर लोग कड़ी मेहनत करेंगे और पदोन्नति के भी योग बनेंगे। बहुत ज्यादा विचार कर लेने से आप मुख्य लक्ष्य से भटक सकते हैं, इसलिए अपने विचारों को सीमित रखने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि के लिए पिंक मून का समय भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान दिमाग में स्पष्टता बनाएं रखें, ताकि जीवन में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही इस समय यात्रा का योग बन सकता है। साथ ही इस समय प्रेम जीवन में कोई ख़ास आ सकता है।
मीन राशि
पिंक मून के प्रभाव से कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आएंगी जो जीवन की सच्चाई को सामने लायेंगी। इसके साथ ही जातकों को इस समय धैर्य और बहादुर रहने की ज़रूरत है। छोटे मोटे विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए धैर्य का साथ ना छोड़े।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
