Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
10 मार्च राशिफल: इन 4 राशियों का दिन रहेगा आज बेहद खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। उग्र होने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को कानूनी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास दिलाएंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकती है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत न रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपके रास्ते में जो बाधा आ रही थी आज वह दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप आर्थिक मामलों में जरा संभलकर रहें। इस तरह बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में कोई गंभीर रोग हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार हो या नौकरी आज अचानक आपको कोई बड़ा फयादा मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा व्यवसायिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका आपको मिलेगा। काफी दिनों बाद परिजनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका से अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपनी बात साफ दिल से रखें किसी तरह के झूठ का सहारा न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रूमानी दिनों में से एक हो सकता है। आपके जीवनसाथी आज आपको कोई तोहफा दे सकते हैं। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपको इसका उचित परिणाम भी मिलेगा। हो सकता है आपका रुका हुआ काम बन जाए। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। साथ ही पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है। आप गुस्से में आकर कोई काम न करें। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने किसी करीबी को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम की रफ्तार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आज आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सफर करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के प्रति आप अधिक अलर्ट रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप स्वयं को बहुत ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। कैसी भी परेशानी हो आप उसका सामना डट कर करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपका मन एकाग्र रहेगा जिससे आप अपना हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। इतना ही नहीं, आप अपने कार्यस्थल के वातावरण से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। बॉस और सहकर्मी सभी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत शाम बिता सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आसानी से अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे आपसे कोई बड़ा झूठ बोल सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट संभव है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7:25 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप शांति और सूझबुझ से काम लेते हैं तो कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बांटने से बचें। आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी। इसके अलावा अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज काम कुछ अधिक रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे लेकिन आपको कामचोरी और आलस से बचना होगा। काम हो या निजी जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी अपने की आप वित्तीय रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इससे आपका मन काफी शांत और संतुष्ट रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके प्रिय की राय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications