Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
18 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर
अपने दिन भर से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में आज अपने रिश्ते को लेकर आप कुछ दुविधा में रहेंगे। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। अपने रिश्ते को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। शांत दिमाग से इस विषय पर विचार करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपने प्रिय की बातों पर गौर करेंगे तो अच्छा होगा। इस तरह उनके विचारों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आज दोस्तों के साथ भ्रमण मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। दफ्तर में अचानक एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। व्यापार के क्षेत्र में आज आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और आपको अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। आज आपके पास नए व्यापार का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस समय आपको एक ही काम पर ध्यान लगाना चाहिए। एक साथ कई जिम्मेदारियां लेने से आप पर दबाव भी काफी बढ़ जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ आज घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आप उनकी सकारात्मकता देख काफी प्रभावित होंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। फिजूल की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें बल्कि अपने समय का सदुपयोग करना सीखें, इससे आपका ही फायदा होगा। सेहत को लेकर आज आप निश्चिंत रहें। आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि दफ्तर में आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है तो ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजना बना लेनी चाहिए और व्यवस्थित ढंग से काम करना चाहिए। इससे आप जल्दबाजी से भी बचे रहेंगे और आप दबाव भी कम महसूस करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज अपने काम से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा। यदि बेहद आवश्यक न हो तो आज यात्रा करने से बचें। इससे केवल आपका समय और पैसा नष्ट होगा। हालांकि पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च करने से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय के साथ आज आप कुछ गंभीर मसलों पर बातचीत कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज आप अपने पार्टनर की किसी सही बात को भी गलत साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच काफी कहासुनी हो सकती है। आप अपने साथी से सच्चा प्यार करते हैं तो अहंकार की भावना का त्याग कर उन्हें समझने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी से किसी भी बात पर नाराज न हों। जब वे आप से महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दों पर चर्चा करें तो उनकी बातों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो जरूरत से ज्यादा काम का बोझ खुद पर न डालें, इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज परिजनों के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। भाई बहन और घर के अन्य सदस्यों के साथ आज आप खूब बातचीत और हंसी मजाक करेंगे। आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आप सोच समझकर अपने वित्तीय फैसले लेते हैं तो आपको इसका अच्छा परिणाम आने वाले कुछ दिनों में जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में उचित परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज क्रोध से करने से बचें। शांत रहने से आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। अपने परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। यदि आप उग्र होकर बात करेंगे तो आज आपके घरवालों के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। बड़ों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। दफ्तर में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आप जहां एक ओर अपना काम सफलतापूर्वक पूरा करने से खुश होंगे तो वहीं दूसरी ओर लगातार काम करने से आज आपका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है तथा अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप लापरवाही न करें। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो कुछ समय के लिए इसे स्थगित कर दें अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो जाएगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 5:50 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अपने काम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ नए तरीकों पर गौर करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। हालांकि यह समय अपनी जीत का जश्न मनाने का है लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इससे आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाएंगी इसलिए आप जी जान से मेहनत करते रहें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज धन प्राप्ति होगी लेकिन उतनी ही तेजी से आपके पैसे खर्च भी हो जाएंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं जहां कुछ प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। आप शांति और प्यार से बात करेंगे तो मुमकिन है वे आपका पक्ष समझेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 10:10 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में कोई बाधा आ रही थी तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है जिससे एक बार फिर आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी उत्साहित रहेंगे। लंबे समय बाद आज दोस्तों के साथ आप एक मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। आप ढेर सारी बातचीत करेंगे, खूब हंसेंगे और हसाएंगे। आज आपके जीवन में कोई परेशानी आती भी है तो आप इसका सामना पूरे आत्मविश्वास और साहस के साथ करेंगे। आज दफ्तर में आपको कोई काम सौंपा जाए तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज दिया हुआ काम कल के लिए न टालें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपना पुराना कोई उधार चुका पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें। आंखों या पेट से जुड़ा कोई रोग उभरने से आप दिन भर परेशान रहेंगे। यदि समस्या बढ़ती है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें, लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आपके माता पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको उनके फैसले पर संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि वे आपका भला ही चाहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होगा। काफी दिनों बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ इतना रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज आपके प्रिय आपको एक प्यारा सा तोहफा भी दे सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर के साथ ज्यादा आक्रामक होकर बात न ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा आज आप दोनों के बीच बड़ा विवाद हो सकता है।
रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आप व्यापार करते हैं तो किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए अपने फैसले सोच समझकर लें। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप गलत दिशा में न जाएं। बेहतर होगा आप एक एक कदम फूंक फूंककर आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप काफी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। यदि आपको अपने हक की तरक्की नहीं मिल पा रही है तो नौकरी बदलने का विकल्प आपके पास है। हालांकि शांत दिमाग से ही इस पर विचार करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपके घर में काफी चहल पहल और शोर शराबा रहेगा। अचानक किसी खास मेहमान का घर पर आना हो सकता है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है और आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आज बाहर का खाना खाने से बचें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन संभव है। आज आप जो भी करेंगे उन्हें गलत ही लगेगा। इस स्थिति में यदि आप अपना आपा खोते हैं तो घर का वातावरण बिगड़ सकता है। आप शांत रहें और अपने प्रिय का गुस्सा ठंडा होने तक का इंतजार करें। सही समय देखकर आप उनसे बात करें। आज व्यापार में लाभ मध्यम रहेगा। आज अपने किसी व्यावसायिक मामले को लेकर आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कार्यों में विलंब होगा जिससे वरिष्ठ काफी नाराज रहेंगे। जल्दबाजी में आज आप कुछ बड़ी गलतियां भी कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ध्यान से अपना काम करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आपका काफी पैसा खर्च होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे लेकिन आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है आप नए सिरे से शुरुआत करें। आज आपके हर काम में आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वे आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे और मुश्किल वक़्त में आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आपको उन लोगों से भी मदद मिल सकती है जहां से आपको उम्मीद काफी कम थी। आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपकी वाणी आज कारगर रहेगी। आज आप अपनी बातों से कुछ लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











