Latest Updates
-
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Aaj Ka Rashifal 12 December Horoscope: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत थी बढ़िया रहने वाला है। आपके काम की सराहना की जाएगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आज आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा, विशेष रूप से भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 9:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आपको उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है तो उसे से जाने न दें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक या गप्पेबाजी करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करें या फिर आप कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने घर परिवार से जुड़े फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन काफी भागदौड़ पर रहने वाला है जिसकी वजह से आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
बेवजह के अहंकार और टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में आज काम अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का अंत होगा। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अपने सभी काम आज आप सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी आप संभाल कर रखें। छोटे व्यापारियों को कानून के दायरे में रहकर अपने सभी काम करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। अति आत्मविश्वास में आज कोई भी फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा आप अपनों के साथ विनम्रता से पेश आएं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छी बचत भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का आपको अधिक ध्यान रखना होगा। हो सके तो आज उनके साथ आप अधिक समय बिताएं। बेवजह की बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। व्यापार में यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। यदि आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जाता है तो आप पूरी मेहनत और लगन से उसे पूरा करने का प्रयास करें। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम अधूरा ही रह सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आप सकारात्मक रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आप मेहनत करते रहें, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो समय पर भोजन करें और ज्यादा तला भुना खाने से परहेज करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कोई भी नया रिश्ता बनाने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। प्यार मोहब्बत के मामले में आप ज्यादा जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आप उचित समय आने की प्रतीक्षा करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज आपके बीच झगड़ा भी हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी और अगर आप नौकरी करते हैं और खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होंगे। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी भी तरह की समस्या नहीं आने देंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको उसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अनावश्यक क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा गुस्सा आपकी सेहत और रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप पूरी सतर्कता बरतें। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज अचानक आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











