For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 September Horoscope: सिंह राशि वाले न करें आज ये काम, इन 2 राशियों को भी रहना होगा संभल कर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में कोई भी काम आप जल्दबाजी में करने से बचें अन्यथा आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है। एक छोटी सी गलती के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको संभल कर रहने की भी सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके में मुनाफे की प्राप्ति नहीं होने से काफी निराशा हो सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप सोच समझकर अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप स्वयं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। काम के साथ-साथ आज आप अपने परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई कठिन काम तय समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। इस समय आपको बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मीठी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बेकार की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इसे व्यर्थ न जाने दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर माता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ आपको टकराव और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी गलतफहमियों को दूर करने का मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो खाने पीने में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। यदि आप अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आज तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बाहर के भोजन से आप परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह सुबह किसी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बेवजह के विवादों में पड़कर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो खानपान को लेकर आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें। आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लंबे समय बाद आज दोस्तों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि पैसों के मामले में आप को संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर अब जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करें। यदि किसी का विषय में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने गुरुजनों, दोस्तों या बड़ो की मदद आप ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। हो सकता है आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मीडिया और कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपनों की मदद से आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। आपको शांत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसले का भी हल निकाला जा सकता है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में सुधार लाने का पूरा प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखें। स्वास्थ्य का मामला आज मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति करके मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप दान धर्म जैसे कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 16 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 16:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion