For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20th January Horoscope: कर्क राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, ये 2 राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आप से काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। यदि आप जल्दबाजी करेंगे तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:26

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय को उनका मनपसंद तोहफा भी दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:34

शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके हाथ अच्छे अवसर लग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी सकारात्मक रहेंगे। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:26

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गरम मिजाजी आपको परेशान कर सकती है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय:सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनावपूर्ण रहने वाला है। बेवजह की बातों को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और शांत दिमाग से अपने फैसले लेने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। हो सकता है आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाए। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पुराने सारे गिले-शिकवे आज दूर हो जाएंगे। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 4:15 बजे से रात्रि 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बेहतर होगा आप इस मौके का लाभ उठाएं। वहीं व्यापारियों को बड़ा कर्ज लेने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खाने-पीने में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, January 20, 2023, 5:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion