Aaj Ka Rashifal 24 December Horoscope: पैसों के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके काम से जुड़ा कोई प्रयास चल रहा है तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आपका काम होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज घर में वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

मन में अज्ञात भय रहेगा और आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिंताओं को छोड़कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, फिर भी आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। बेवजह के अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। आपके अंदर वह क्षमता है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ अपनी काबिलियत को पहचानने की। अगर आप व्यापारी हैं और आज काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आज आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए खुद पर काम का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप एक साथ कई काम निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपसे गलतियां अधिक होंगी। साथ ही इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और वह आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर सकते हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आज आपको पर्याप्त समय दे पाएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिलेगा। संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी आप ले सकते हैं। पैसों को लेकर आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आपके पास जो है जितना है अभी आप उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें, नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी के साथ भी प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने का प्रयास करें। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। हालांकि आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप डिनर डेट या लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। हालांकि जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा और आप दोबारा पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ वापसी कर सकते हैं। दफ्तर में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। आज बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। ऐसे में आपको उनके सामने ठीक से पेश आने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। पिता के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं। उनकी दी हुई सलाह को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक नुकसान संभव है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले दिनों में इस नुकसान की भरपाई करने का अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको सीने में जलन, दबाव आदि महसूस हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप कड़ा परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आज आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय उनके लिए भी निकालें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। मानसिक दबाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गर्म मिजाज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा काम के प्रति आप ज्यादा लापरवाही न करें और समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आर्थिक अड़चनें आने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आपका काम बीच में ही अटक जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपकी आपसी समझ को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों को भी तरक्की का योग बन रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के भी संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि भविष्य में आपको अपने प्रिय के साथ बेवजह के झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़े किसी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और आप ने बैंक से कोई बड़ा लोन लिया है तो आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। कारोबार में धीमी गति आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस आपके काम से बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप इसी तरह परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी पूजा पाठ में हिस्सा ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। सेहत की बात करें तो आज आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Friday, December 24, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion