Aaj Ka Rashifal 5 February Horoscope: शुक्रवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा कुछ विशेष

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। मन विचलित रहेगा और छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपको बहुत के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस की दी हुई जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। साथ ही समय का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को हाल ही में हुए नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने के आसार है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको खुद का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है जिसे लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। साथ ही आप साफ-सफाई का भी अधिक ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे दिन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन आप सही समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। बॉस आज आपकी मेहनत देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। हो सकता है जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है, विशेष रूप से यदि आपका काम लोहे का है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आलस्य से बचें अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में आप को भुगतना पड़ सकता है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज आप अपने छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत और ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। काफी दिनों बाद आज आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आप महसूस करेंगे कि अपनों का साथ कितना महत्वपूर्ण होता है, विशेष रूप से अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द आपको अपने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। आज आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते तो आपके आमदनी में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ भी आज कोई बड़ी डील लग सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास विफल हो सकता है, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी है और हाल ही में अपनी कोई नया काम शुरू किया है तो आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले आपको समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। आपकी लेटलतीफी आप की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपको ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन के सुखों पर ग्रहण लगा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आप उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि जल्द ही इस मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग करने से बचें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। अगर आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़े या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ महत्वपूर्ण और जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको बेवजह घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में जल्द वृद्धि हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। खर्च कम होगा और आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

Story first published: Saturday, February 5, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion